Skip to main content

PATRIKA24x7

हम सभी के लिए यह अत्यंत गौरव एवं हर्ष का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में राष्ट्र सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के स्वर्णिम 12 वर्ष (4399 दिन) सफलतापूर्वक पूर्ण हुए हैं।

परस साहू बालोद 

राष्ट्र प्रथम” के संकल्प के साथ भारत ने विकास, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता एवं वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। इसी उपलक्ष्य में संजारी-बालोद विधानसभा स्तरीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन बालोद के हृदय स्थल स्थित शिव मंदिर, पुराना बस स्टैंड में किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत सायं 5:00 बजे रेस्ट हाउस में सभी कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इसके पश्चात वहां से भव्य बाइक रैली का शुभारंभ किया गया। डीजे एवं उत्साहपूर्ण नारों के साथ निकली इस रैली में कार्यकर्ताओं ने भाजपा के झंडे हाथों में लेकर “भाजपा जिंदाबाद” एवं “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद” के जयघोष किए। रैली पूरे बालोद शहर में भ्रमण करते हुए विभिन्न मार्गों से होकर निकली।

रैली के उपरांत शहर के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना कर राष्ट्र की समृद्धि, विकास एवं जनकल्याण की कामना की गई। इसके पश्चात शिव मंदिर परिसर में महिला मोर्चा के नेतृत्व में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सुंदरकांड पाठ सायं 5:00 बजे प्रारंभ होकर रात्रि 8:00 बजे तक चला।

कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीरामचंद्र जी एवं श्रीहनुमान जी की आरती संपन्न हुई तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

इस अवसर पर विशेष रूप से प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, लघु वनोपज संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा, जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण कांत पवार, जिला महामंत्री राकेश ‘छोटू’ यादव, शहर मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा, जिला मंत्री प्रेम साहू, निशा योगी, मिडिया प्रभारी कमल पनपालिया, प्रदेश युवा मोर्चा प्रशिक्षण सह प्रमुख संजय सानू तथा युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष राहुल सोनी सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा, महिला मोर्चा एवं जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं की सक्रिय सहभागिता एवं उपस्थिति से यह आयोजन और अधिक भव्य, सफल एवं ऐतिहासिक बना।

राकेश “छोटू” यादव
जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक

राहुल सोनी
युवा मोर्चा अध्यक्ष, बालोद शहर मंडल एवं कार्यक्रम सह-संयोजक

कमल पनपालिया
जिला मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!