परस साहू बालोद
नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा क्षेत्र के नागरिकों को स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए निरंतर बेहतर कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नगर पालिका परिषद के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और पीएचई विभाग के अधिकारियों की एक संयुक्त टीम द्वारा वार्डों को का निरीक्षण किया गया।
नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि निकाय द्वारा झरण कुण्ड के समीप क्षेत्र वार्ड क्रमांक 10 एवं 12 के वार्डवासियों के लिये 04 शासकीय बोरवेल से पाईप लाईन के माध्यम से पर्याप्त पेयजल आपूर्ति की जा रही है। इस दौरान वार्ड के नागरिकों एवं वार्ड पार्षदों ने बताया कि लगभग 50 वर्षों से झरण कुण्ड के पानी से निस्तारी का उपयोग किया जाता है, पेयजल संकट की समस्या नही है।

