Skip to main content

PATRIKA24x7

,, मां कौशल्या धाम की स्थापना के लिए छत्तीसगढ़ कलार समाज संत रामबालक दास जी के साथ है,, युवराज सिन्हा प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कलार समाज,,,

परस साहू बालोद 

,, मां कौशल्या के साथ सहस्त्रबाहु भगवान की मूर्ति स्थापना होना कलार समाज के लिए गौरव का विषय ,,  शशि सिन्हा महापौर रिसाली,,

13 जून ,,छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बालोद जिला के श्री जामड़ी पाटेश्वर आश्रम जहां मां विश्व के प्रथम कौशल्या धाम का निर्माण हो रहा है ,, परुषोत्तम मास महोत्सव के अवसर पर यहां विभिन्न समाजों का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है इसी श्रृंखला में 13 जून को छत्तीसगढ़ कलार समाज का प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें कलार समाज के प्रदेश अध्यक्ष युवराज सिन्हा ने कहा कि बालोद जिला का यह स्थान मां कौशल्या धाम के रूप से विश्व में विख्यात होगा समस्त कलार समाज के लिये गौरव की बात है की मां कौशल्या के साथ भगवान सहस्त्रर्जुन भगवान की मूर्ति भी यहां स्थापित होगी । जिसके लिए 51000 समाज के तरह प्रदान किया जाएगा साथ ही कोशल्या धाम की पूर्णता के लिए कलार समाज संत रामबालक दास जी के साथ है।

आने वाले समय में कलार समाज के द्वारा यहां भव्य कार्यक्रम के आयोजन की योजना भी बनाई गई कार्यक्रम में कलार समाज के स्व. रूप नारायण सिन्हा जी को मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई और समाज के वरिष्ठ जनों का सम्मान किया गया सम्मेलन को संबोधित करते हुए पाटेश्वर धाम के संचालक संत रामबालक दास जी ने कहा कि हमारे निवेदन पर समस्त कलार समाज इस स्थान में आया है इसके लिए हम समाज के आभारी है समस्त सनातन हिंदू समाज एकजुट होकर अपने समाज और देश का विकास करें यही इस आयोजन का उद्देश्य है साथ ही जिस तरह अयोध्या में रामलला के मंदिर निर्माण के लिए समस्त सनातनी राम भक्तों ने सहयोग किया इसी तरह मां कौशल्या धाम के निर्माण में भी सभी को सहयोग करना चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!