Skip to main content

PATRIKA24x7

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में निःशुल्क पाँच दिवसीय योग प्रशिक्षण एवं योग चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन।

परस साहू बालोद,

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर आयुष विभाग, छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला आयुर्वेद अधिकारी बालोद के निर्देशन में आयुष योग वेलनेस सेंटर, बालोद द्वारा निःशुल्क पाँच दिवसीय योग प्रशिक्षण एवं योग चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

यह शिविर दिनांक 17 जून से 21 जून 2026 तक शासकीय प्राथमिक शाला, जुर्री पारा, बालोद में आयोजित होगा।
प्रतिदिन प्रातः 7:00 बजे से 9:00 बजे तक योग अभ्यास एवं स्वास्थ्य परामर्श सत्र संचालित किए जाएंगे।

शिविर का उद्देश्य आमजन को योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित करना तथा विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए योग आधारित मार्गदर्शन प्रदान करना है। शिविर के दौरान योग चिकित्सा परामर्श के माध्यम से वात रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मोटापा, साइटिका, स्पॉन्डिलाइटिस, माइग्रेन, नसों एवं जोड़ों से संबंधित समस्याओं पर विशेष जानकारी एवं अभ्यास कराया जाएगा।

शिविर में सहभागियों के लिए निःशुल्क काढ़ा वितरण एवं अंकुरित आहार वितरण की भी व्यवस्था की गई है। Aayush vibhag dwara द्वारा जिले के नागरिकों से अपील की जाती है कि वे अपने परिवार सहित शिविर में भाग लेकर योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं तथा स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें।

प्रायोजक: संचालनालय आयुष, रायपुर (छत्तीसगढ़)

निर्देशक: जिला आयुर्वेद अधिकारी, बालोद (छ.ग.)

आयोजक: आयुष योग वेलनेस सेंटर, बालोद (छ.ग.)

— जारीकर्ता
आयुष योग वेलनेस सेंटर, बालोद (छत्तीसगढ़)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!