परस साहू बालोद
आज बालोद के पाची सिनेमा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल एवं ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गुण्डरदेही में प्रबुद्ध जन सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न वर्गों के प्रबुद्धजन, वरिष्ठ नागरिक, व्यापारी, अधिवक्ता, चिकित्सक, शिक्षक, पत्रकार एवं भाजपा पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल रहे। उन्होंने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकसित भारत के संकल्प पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी एक नई पहचान स्थापित की है। उन्होंने उपस्थित प्रबुद्धजनों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।”
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री रेखचंद जैन, लघु वनोपज संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष यशवंत शर्मा, पूर्व विधायक शशि खिलावन साहू, प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन साहू, कृष्णकांत पवार, लेखराम साहू, पूर्व विधायक प्रीतम साहू, वीरेन्द्र साहू, पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव, महामंत्री द्वय राकेश छोटू यादव एवं मौरेश लुनिया सहित अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, प्रबुद्ध जन सम्मेलन के संयोजक एवं नगर पंचायत गुण्डरदेही अध्यक्ष प्रमोद जैन, जिला कोषाध्यक्ष हरीश कटऊरे, जिला उपाध्यक्ष दिनेश्वर बघेल, ठाकुर राम चंद्राकर, जिला मंत्री प्रेम साहू, निशा योगी, जिला प्रवक्ता जितेन्द्र साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, विनोद जैन, जिला मीडिया प्रभारी कमल पनपालिया, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मोपेन्द्र साहू सहित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की विशेष उपस्थिति रही।
वक्ताओं ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा देश के विकास में हुए महत्वपूर्ण कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रबुद्धजनों से संवाद कर उनके सुझाव भी प्राप्त किए गए। कार्यक्रम का समापन भारत के उज्ज्वल भविष्य एवं विकसित भारत के संकल्प के साथ हुआ।

