Skip to main content

PATRIKA24x7

महेश नवमी के पावन अवसर पर माहेश्वरी पंचायत द्वारा गौ सेवा एवं विशेष पूजन का आयोजन।

परस साहू बालोद

महावीर गौशाला में गौ माता को हरा चारा खिलाया गया एवं, गोपाल कृष्ण मंदिर महावीर गौशाला बालोद में हुई पूजा-अर्चना।

बालोद। महेश नवमी के पावन अवसर पर स्थानीय माहेश्वरी पंचायत, बालोद द्वारा धार्मिक एवं सेवा भाव से ओतप्रोत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजजनों ने गौ सेवा एवं पूजा-अर्चना कर समाज और विश्व कल्याण की मंगलकामना की।

कार्यक्रम के अंतर्गत संध्या लगभग 5:00 बजे पंचायत के पदाधिकारी एवं सदस्य महावीर गौशाला एवं अनुसंधान केंद्र, बालोद पहुँचे, जहाँ गौ माता की सेवा करते हुए उन्हें हरा चारा खिलाया गया तथा गौ संरक्षण एवं सेवा के महत्व को आत्मसात किया गया।

इसके पश्चात सभी श्रद्धालु गोपाल कृष्ण मंदिर पहुँचे, जहाँ भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती संपन्न हुई। उपस्थित समाजजनों ने सुख, समृद्धि एवं समाज की उन्नति हेतु प्रार्थना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर महावीर गौशाला एवं अनुसंधान केंद्र, बालोद के अध्यक्ष, सचिव एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान गौशाला के सचिव विनय सोनी द्वारा उपस्थित माहेश्वरी पंचायत के पदाधिकारियों एवं समाजजनों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उन्होंने सभी को महेश नवमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए गौ सेवा को भारतीय संस्कृति एवं समाज का महत्वपूर्ण आधार बताया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा गौशाला समिति की ओर से उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।
सादर प्रकाशनार्थ / सूचनार्थ (विनय सोनी) सचिव महावीर गौशाला एवं अनुसंधान केंद्र, बालोद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!