Skip to main content

PATRIKA24x7

कलेक्टर ने तहसीलदार आशुतोष शर्मा के पदोन्नति पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

परस साहू बालोद 

राज्य शासन द्वारा जारी पदोन्नति सूची के तहत बालोद में पदस्थ तहसीलदार आशुतोष शर्मा को डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदोन्नत करते हुए जिला कबीरधाम में नई पदस्थापना दी गई है। संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज आयोजित समय.सीमा की बैठक में कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने  शर्मा को पौधा भेंट कर अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। कलेक्टर मिश्रा ने शर्मा के प्रशासनिक कौशल की सराहना की और कवर्धा में उनके नए एवं उच्च दायित्वों के सफल निर्वहन के लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशीए अपर कलेक्टर अजय किशोर लकरा एवं राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!