Skip to main content

PATRIKA24x7

*नगर पंचायत गुंडरदेही में 9 जुलाई से घर-घर सर्वे शुरू, निःशुल्क पट्टे के लिए वार्डवार टीमों का गठन*

परस साहू बालोद

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार नगर पंचायत गुंडरदेही में पट्टाधृति अधिकार नियम-2023 के अंतर्गत पात्र आवासहीन परिवारों को निःशुल्क भूमि पट्टा प्रदान करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। इसके तहत नगर पंचायत द्वारा वार्डवार सर्वेक्षण कार्य के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम गठित कर दी गई है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार 9 जुलाई 2026 से वार्डवार घर-घर सर्वे किया जाएगा। सर्वे दल संबंधित पटवारी एवं राजस्व निरीक्षक के साथ मिलकर पात्र हितग्राहियों की जानकारी एकत्र करेंगे तथा आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे।

साथ ही विशेष शिविरों के माध्यम से नागरिकों से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। शिविरों में पात्र परिवारों को योजना की जानकारी देने के साथ-साथ दस्तावेजों की जांच भी की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ मिल सके।
नगर पंचायत प्रशासन एवं नगर पंचायत vijay Sonkar ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे सर्वे टीम को सही जानकारी एवं आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराकर सहयोग करें, जिससे पात्र परिवारों को शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का समय पर लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!