परस साहू बालोद
ग्राम अछोटी स्थित आदर्श आँगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-03 में शनिवार को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा वृक्षारोपण एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक * ललित चंद्राकर * मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर विधायक चंद्राकर ने *सुपोषण वृक्ष* के रूप में *मुनगा एवं केला* के पौधों का रोपण किया। साथ ही नन्हे शिशुओं *वेदांत, टिंकल एवं सार्थक* का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराकर उन्हें शुभाशीष प्रदान किया।
*उद्बोधन में विधायक ललित चंद्राकर ने कहा:*
“आज के इस कार्यक्रम का उद्देश्य दोहरा है – एक ओर हम पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं, तो दूसरी ओर बच्चों के पोषण को लेकर जागरूकता फैला रहे हैं। मुनगा और केला जैसे सुपोषण वृक्ष हमारे बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी हैं।
ये नन्हे बच्चे वेदांत, टिंकल और सार्थक ही हमारे उज्ज्वल भारत का भविष्य हैं। अगर हम आज इनके पोषण और शिक्षा पर ध्यान देंगे, तो कल का भारत और मजबूत बनेगा।
मैं सभी से आग्रह करता हूँ कि माननीय प्रधानमंत्री जी के *’एक पेड़ माँ के नाम’* अभियान से जुड़ें। अपने घर, ऑफिस, स्कूल, कॉलेज या सार्वजनिक स्थानों पर जहाँ भी खाली जगह हो, वहां एक पेड़ अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल करें। एक पेड़ लगाना मतलब आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और बेहतर भविष्य देना है।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे ऐसे जनहितकारी अभियान समाज को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। मैं विभाग के सभी अधिकारियों और कार्यकर्ताओं को इस सुंदर पहल के लिए बधाई देता हूँ।”
विधायक ने उपस्थित माताओं से आग्रह किया कि वे बच्चों को पौष्टिक आहार दें और आँगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
*कार्यक्रम में उपस्थित रहे:*
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष * लिकेश्वर देशमुख *, मंडल महामंत्री डिलेस गब्बर साहू, ग्राम पंचायत आछोटी के सरपंच झन्ना दिल्लीवार , जनपद सदस्य बेला यादव*, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष * लक्ष्मण यादव कार्यक्रम अधिकारी आर. के. जामुलकर , परियोजना अधिकारी उषा झा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष नोमेश्वर पीपारिया मोरजध्वज यदु बूथ अध्यक्ष टूम्मन कोसे, पंच चंद्रकला देशमुख लोकेश कोसे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
—

