परस साहू बालोद
डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म उत्सव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कलंगपुर एनएसएस इकाई द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम शुभारंभ हुआ मुख्य अतिथि विकास जैन अध्यक्ष शाला विकास एवं प्रबंध समिति थे अध्यक्षता गोविंद सिंहा पूर्व सरपंच तथा विशेष अतिथि दुर्गा प्रसाद मंडावी समाजसेवी एम टंडन प्राचार्य डी के साहू व्याख्याता, टी आर साहू क्रीड़ा अधिकारी के एल कुर्रे शिक्षक की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ अतिथियों द्वारा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवनी और व्यक्तित्व तथा आदर्श पर प्रकाश डाला गया प्रखर राष्ट्रवादी शिक्षाविद और भारतीय जन संघ के संस्थापक और स्वतंत्र राष्ट्र के पहले उद्योग मंत्री को याद किया गया।
राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और जयंती को ऐतिहासिक और यादगार बनाया जिला संगठन डॉक्टर लीना साहू राष्ट्रीय सेवा योजना के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफल हुआ विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत किया गया अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करने का संदेश दिया गया साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार प्रदर्शन आर एन साहू कार्यक्रम अधिकारी द्वारा किया गया कार्यक्रम में वाई के साहू , एच के साहू , वी के साहू, एस सिंघारे , यु के साहू, एम धाबे , आर मालवीय, कंचनमाला महेश्वरी , मधु ध्रुव , सोनाली विश्वास, तोषमिता मिश्रा उपस्थिति रही

