Skip to main content

PATRIKA24x7

आम नागरिकों को आसानी से बैंकिंग सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित कराएं: कलेक्टर मिश्रा जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक में बैंकर्स को दिए निर्देश।

परस साहू बालोद

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले के सभी बैंकर्सों को शासन के मंशानुरूप आम नागरिकों को आसानी से बैंकिंग सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। मिश्रा आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक में उपस्थित बैंकर्स को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर मिश्रा ने कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि आम नागरिकों को बैंकिंग सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई नही होनी चाहिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, भारतीय रिजर्व बैंक के प्रतिनिधि क्षितिज वर्मा, लीड बैंक मैनेजर आदर्श बेले सहित महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग, कार्यपालन अधिकारी अंत्याव्यसायी सहकारी समिति, सहायक संचालक मत्स्य सहित संबंधित विभाग के अधिकारियों के अलावा बैंकर्सगण उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर मिश्रा ने प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, वित्तीय साक्षरता कैंप का आयोजन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत बैंक लिंकेज के लिए निर्धारित लक्ष्य एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर ने बैंकर्सों को निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध कार्यों में अपेक्षित प्रगति नही होने पर संबंधित बैंकर्सों के विरूद्ध कार्यवाही की भी चेतावनी दी। बैठक में कलेक्टर ने 2025-26 के एनुअल क्रेडिट प्लान एवं आरसेटी द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में जागरूकता कैंप का आयोजन तथा अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आदि के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी बैंकर्सों को अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते हुए आम जनता को सुगमता के साथ बैंकिंग सुविधाओं का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!