Skip to main content

PATRIKA24x7

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने नगर निगम रिसाली क्षेत्र के अंतर्गत रूआबांधा,तालपुरी में कुल लागत राशि 181.76 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया*

परस साहू बालोद

*दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने पूजा-अर्चना कर कार्यों को किया जनमानस को समर्पित*

*रिसाली:* दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति को और तेज करते हुए नगर निगम रिसाली के रुआबांधा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 01, 02, 03 एवं 04 में विभिन्न नवीन विकास कार्यों का लोकार्पण कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि _दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त ललित चंद्राकर_ ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सभी विकास कार्यों का फीता काटकर लोकार्पण किया और उन्हें क्षेत्र की जनता को समर्पित किया।

आज लोकार्पण कार्य अंतर्गत……
*वार्ड 1* 30.22 लाख रूपये
*वार्ड 2* 78.96 लाख रूपये
*वार्ड 3* 42.87 लाख रूपये
*वार्ड 4* 29.71 लाख रूपये

_ललित चंद्राकर_ ने अपने उद्बोधन में कहा कि “डबल इंजन की भाजपा सरकार का संकल्प है – ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के मार्गदर्शन में आज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में हर वार्ड, हर गली में विकास के नए आयाम लिखे जा रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि “हमारी सरकार की प्राथमिकता आम जनता को मूलभूत सुविधाएं देना है। _प्रधानमंत्री आवास योजना_ के तहत हर गरीब को पक्का घर, _आयुष्मान भारत योजना_ से 5 लाख तक मुफ्त इलाज, _महतारी वंदन योजना_ से महिलाओं को आर्थिक सहायता, _उज्ज्वला योजना_ से धुआं मुक्त रसोई और _पीएम किसान सम्मान निधि_ से अन्नदाताओं को संबल मिल रहा है। इसी कड़ी में रुआबांधा के वार्डों में सड़क, नाली, पेयजल और सामुदायिक सुविधाओं का विस्तार कर हम नागरिकों के जीवन को और बेहतर बना रहे हैं।”

विधायक ने आगे कहा कि “जनता का विश्वास और सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। इसी विश्वास के साथ हम समृद्ध, सशक्त और विकसित दुर्ग ग्रामीण के निर्माण के लिए संकल्पित हैं। रिसाली नगर निगम क्षेत्र को आधुनिक सुविधाओं से युक्त आदर्श क्षेत्र बनाना हमारा लक्ष्य है।”

इस अवसर पर _नगर निगम रिसाली की महापौर शशि सिन्हा, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, जिला मंत्री शैलेन्द्र सेंडे, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, महामंत्री दशरथ साहू, नरेन्द्र निर्मलकर, गुड्डु झा, रंग बहादुर, अजीत चौधरी, पार्षदगण धर्मेन्द्र भगत, सविता ध्वज, MIC सदस्य ममता यादव, माया यादव, शिलानार खड़े, सीमा साहू, सरिका साहू, सरिता देवांगन, प्रेम साहू, सकुंतला दास, राजेश्वरी पसीने, सुभाष चौरासिया, अरविन्द मौर्य, संगम कुशवाहा, मालती देवी, चन्द्रमान, रामविलास, सीमा धीवर, आर. लक्ष्मी, गीता देवी, जग्गू यादव, पुनीत यादव, राकेश त्रिपाठी, सरद जैन, बिजेन्द्र रात्रे, राहुल जैन, सुनील जैन, मोतीलाल बुन्देल, विक्की सिंह, लोकेश सूर्यवंशी, बबलू साहू, करुणा यादव, श्वेता यादव, राजकुमार जैन, करुणा श्रीवास, संध्या साहू, बसंती साहू, पुष्पलता, तामेश्वरी ठाकुर, ढालेन्द्र_ सहित निगम के कर्मचारीगण एवं रुआबांधा के वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!