परस साहू बालोद
#*लूटे गए 03 मोबाइल फोन, नगदी एवं घटना में प्रयुक्त धारदार फरसा बरामद।*
#*चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी के विरुद्ध भी की गई वैधानिक कार्रवाई।*
पुलिस उपायुक्त (उत्तर जोन) मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (उत्तर) आकाश मरकाम एवं सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी खमतराई निरीक्षक जितेन्द्र जायसवाल के नेतृत्व में थाना खमतराई पुलिस द्वारा चाकू (फरसा) की नोक पर लूट की दो अलग-अलग घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए 01 विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल 06आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण, मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने दोनों लूट की घटनाएं करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही पर लूटे गए कुल 03 मोबाइल फोन, नगदी राशि एवं घटना में प्रयुक्त धारदार फरसा बरामद किया गया। साथ ही लूटे गए मोबाइल फोन को खरीदने वाले आरोपी के विरुद्ध धारा 317(2), 317(5) बीएनएस के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई करते हुए 25, 27 आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं।
दोनों प्रकरणों में कुल लगभग ₹54,998/- मूल्य का मशरूका बरामद किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
जयराज ताण्डी, उम्र 20 वर्ष, थाना खमतराई, जिला रायपुर।
करन नायक, उम्र 18 वर्ष, थाना खमतराई, जिला रायपुर।
दिनेश सोना, उम्र 23 वर्ष, थाना खमतराई, जिला रायपुर।
कृष्णा उर्फ अर्जुन उर्फ बाबू, उम्र 19 वर्ष, थाना खमतराई, जिला रायपुर।
बबलू महानंद, उम्र 34 वर्ष, थाना खमतराई, जिला रायपुर।
01 विधि से संघर्षरत बालक (नाम गोपनीय)।

