परस साहू बालोद
गुण्डरदेही मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर कलंगपुर सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा अरुण से कक्षा आठवीं तक के बच्चो का शाला प्रवेशोत्सव का भव्य आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष दिलीप कुल्हारे अधिवक्ता कलंगपूर उपाध्यक्ष सुधीर साहू पेंड्री , सदस्य वीरेंद्र कुंवर कलंगपूर , कमलेश्वर यादव,कलंगपूर, डोंगरमल जैन,कलंगपूर, उपस्थित रहे।(सदस्य, शाला विकास समिति), प्रभारी प्रधानाचार्य ओम प्रकाश साहु वरिष्ठ आचार्य ठाकुर राम निर्मल, समस्त दीदी गण , शिक्षक-शिक्षिकाएँ, कार्यालयीन अतिथि एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी माँ सरस्वती, प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तेलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर, सरस्वती वंदना एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। इसके पश्चात भारतीय संस्कृति की “अतिथि देवो भव:” की भावना के अनुरूप अतिथियों का गुलाल पुष्पगुच्छ एवं स्वागत गीत के माध्यम से आत्मीय स्वागत किया गया।
अध्यक्ष दिलीप कुल्हारे के द्वारा स्वागत उद्बोधन देते हुए विद्यालय की उपलब्धियों एवं आवश्यकताओं से संबंधित अपने संबोधन विद्यार्थियों से अनुशासन, गुरुजनों के सम्मान एवं कठिन परिश्रम के माध्यम से जीवन में सफलता प्राप्त करने का आह्वान किया। प्रत्येक व्यक्ति की कार्यशैली अलग होती है, लेकिन सफलता उसी को मिलती है जो अपने लक्ष्य को प्राप्त करता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने मनमोहक गीत, प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर कक्षा पहली से छठवीं एवं आठवीं के नवप्रवेशी विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया गया।
कार्यक्रम का समापन राज्यगीत “अरपा पैरी के धार” के गायन के साथ हुआ। अंत में आचार्य ओम प्रकाश साहु ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन सेवा योजना के कार्यक्रम परमिला दीदी द्वारा आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के सभी व्याख्याताओं, शिक्षकों,अतिथियों एवं विद्यार्थियों का प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोग सराहनीय रहा।

