Skip to main content

PATRIKA24x7

23 लाख रुपये की लागत से बनने वाली बहुप्रतीक्षित नाली निर्माण कार्य का हुआ भूमि पूजन।

परस साहू बालोद

बालोद शहर के नया बस स्टैंड क्षेत्र में लंबे समय से बारिश के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। लोक निर्माण विभाग द्वारा 23 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली बहुप्रतीक्षित नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया तथा निर्माण कार्य का शुभारंभ भी किया गया।

यह महत्वपूर्ण कार्य भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन के सतत प्रयासों एवं पहल का परिणाम है। उनके विशेष अनुरोध पर लोक निर्माण मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा नाली निर्माण हेतु 23 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई, जिससे वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या के समाधान का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

नाली निर्माण कार्य प्रारंभ होने से स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों में हर्ष का वातावरण है। यह निर्माण कार्य पूरा होने के बाद नया बस स्टैंड क्षेत्र में वर्षा ऋतु के दौरान होने वाले जलभराव से राहत मिलेगी तथा आवागमन और जनसुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने लोक निर्माण मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन, सहयोग एवं जनहितैषी निर्णय के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन के सतत प्रयासों की भी सराहना की गई, जिनके प्रयासों से यह बहुप्रतीक्षित विकास कार्य साकार हो सका।

भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, पार्षदगण गिरजेश गुप्ता, सुनीता मनहर, प्रीतम यादव, गोकुल ठाकुर, आशा पटेल, कांति साहू, श्यामा यादव, गोमती रात्रे, पुष्पा साहू, हितेश्वरी कौशिक, जागेश्वर ढीमर एवं बंटी शर्मा, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष हरीश सांखला, वरिष्ठ भाजपा नेता दानमल जैन, युवा नेता रजत, राज सोनी, महेश पाठक, संजय शर्मा,दीप्ति यादव, हेमराज जग्यासी, किशोर बाफना सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं शहरवासी उपस्थित रहे।

कमल पनपालिया
मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी, जिला बालोद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!