परस साहू बालोद
“सफाई कर्मचारियों का सम्मान,स्वास्थ्य परीक्षण एवं सुरक्षा सामग्री का वितरण”
नगर पंचायत कार्यालय गुण्डरदेही के सभाकक्ष में आज एल्डरमैन शपथ ग्रहण समारोह एवं ‘नमस्ते दिवस’ कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नव-नियुक्त एल्डरमैनों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई तथा नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों एवं मिशन क्लीन सिटी से जुड़ी दीदियों का सम्मान कर उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति विशेष संवेदनशीलता का परिचय दिया गया।
कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) प्रतिमा ठाकरे झा ने गिरजा अश्वनी यादव, गोकुल निषाद एवं चेतन सोनकर को एल्डरमैन पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के उपरांत सभी जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित नागरिकों ने नवनियुक्त एल्डरमैनों को शुभकामनाएं देते हुए नगर पंचायत के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की। इसी अवसर पर नगर पंचायत द्वारा ‘नमस्ते दिवस’ भी मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों एवं मिशन क्लीन सिटी की दीदियों का सम्मान किया गया। उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें चिकित्सकों द्वारा उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन, पार्षदगण एवं एल्डरमैनों द्वारा सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा की दृष्टि से टोपी, जूते एवं रेनकोट वितरित किए गए। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा कि नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सफाई कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनका सम्मान करना तथा उन्हें आवश्यक सुरक्षा सामग्री उपलब्ध कराना नगर पंचायत की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू, पूर्व विधायक राजेंद्र राय, जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कोमल सोनकर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कोमल ठाकुर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष विजय सोनकर, अश्वनी यादव, पार्षद पोषण निषाद, हरीश निषाद, संतोष नेताम, लोकेश्वरी शंकर यादव, रामबती सोनकर, हेमंत सोनकर, सलीम खान, लता सोनी, पूजा बिंझेकर, शैल महोबिया, फैज बख्श, सेवक महिपाल, रोमलाल यादव सहित गणमान्य नागरिक एवं नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों द्वारा नवनियुक्त एल्डरमैनों को शुभकामनाएं देने तथा सफाई कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य एवं बेहतर स्वास्थ्य की कामना के साथ हुआ।

