परस साहू बालोद
भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा के चेयरमैन तोमन साहू के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश ऑर्गन डोनेशन कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज महामहिम राज्यपाल महोदय से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान प्रदेश में अंगदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और इसे एक सफल जन-आंदोलन बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
प्रमुख चर्चाएं एवं प्रस्ताव:
*अंगदाताओं का सम्मान: प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि मरणोपरांत अंगदान करने वाले दानदाताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करने हेतु छत्तीसगढ़ सरकार “गार्ड ऑफ ऑनर” की परंपरा शुरू करे।*विश्व अंगदान दिवस का आयोजन: समिति ने आगामी 13 अगस्त 2026 (विश्व अंगदान दिवस) पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे महामहिम राज्यपाल महोदय ने सहर्ष स्वीकार करते हुए अपना सकारात्मक मार्गदर्शन प्रदान किया।
जागरूकता अभियान: बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि राज्य के प्रत्येक नागरिक तक अंगदान का संदेश पहुँचाया जाए ताकि जरूरतमंदों को समय पर अंग प्राप्त हो सकें।
प्रतिनिधिमंडल की उपस्थिति:
इस अवसर पर समिति के चेयरमैन रोशन लाल वर्मा, वाइस चेयरपर्सन जगवंती श्रीवास्तव, राज्य समन्वयक मनीषा सिंह तथा सदस्य अंजुला मिश्रा, संध्या सिंह, राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, सुरेश निर्मलकर, पियूष बेलचंद, दिलीप राम साहू, गौरव दुबे, प्रकाश गिरी गोस्वामी, हेमन्त राठी, जितेन्द्र ठाकुरानी, शान्तनु साहू एवं अमित सिन्हा उपस्थित रहे। समिति ने दोहराया कि उनका मुख्य ध्येय अंगदान के प्रति व्याप्त भ्रांतियों को दूर करना और समाज के हर वर्ग को इस पुनीत कार्य से जोड़ना है।
जारीकर्ता: छत्तीसगढ़ प्रदेश ऑर्गन डोनेशन कमेटी
भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़

