परस साहू बालोद
अर्जुंदा, बालोद। शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय, अर्जुंदा की प्राचार्य डॉ. सोमाली गुप्ता का जन्मदिवस महाविद्यालय परिवार द्वारा सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर डॉ. सोमाली गुप्ता ने महाविद्यालय के नामधारी अमर शहीद दुर्वासा निषाद की प्रतिमा/चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए समाज और राष्ट्र सेवा का संदेश दिया।
महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक त्रिदेव, किशोर टंडन, अनिल नागवंशी ग्रन्थपाल व सचिन यादव डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं विद्यार्थियों ने डॉ. सोमाली गुप्ता को जन्मदिवस की शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की कामना की।
इस अवसर पर डॉ. सोमाली गुप्ता ने सभी के स्नेह एवं शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि जन्मदिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि समाज, शिक्षा और विद्यार्थियों के प्रति अपने दायित्वों को और अधिक निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाने का संकल्प लेने का भी दिन है। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

