Skip to main content

PATRIKA24x7

भारत रत्न, महान वैज्ञानिक एवं “मिसाइल मैन” डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

परस साहू बालोद

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, बालोद में आज भारत के 11वें राष्ट्रपति, भारत रत्न, महान वैज्ञानिक एवं “मिसाइल मैन” डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण किया।

वक्ताओं में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम केवल एक महान वैज्ञानिक ही नहीं, बल्कि एक प्रेरणादायी शिक्षक, दूरदर्शी विचारक और सादगी के प्रतीक थे। भारत के रक्षा एवं अंतरिक्ष कार्यक्रमों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में उनका अमूल्य योगदान रहा। अग्नि एवं पृथ्वी जैसी स्वदेशी मिसाइलों के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के कारण उन्हें “मिसाइल मैन ऑफ इंडिया” के नाम से विश्वभर में सम्मान प्राप्त हुआ।

जिला प्रभारी संध्या परगनिया ने कहा,डॉ. कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में एक साधारण परिवार में हुआ था। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपने परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद राष्ट्रपति तक का गौरवपूर्ण सफर तय किया। वर्ष 2002 से 2007 तक राष्ट्रपति के रूप में उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया और “जनता के राष्ट्रपति” के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई।

जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने इस अवसर पर उनके प्रेरणादायी साहित्य का भी उल्लेख करते हुए कहा उनकी प्रमुख पुस्तकें “विंग्स ऑफ फायर (आत्मकथा)”, “इग्नाइटेड माइंड्स”, “इंडिया 2020”, “माय जर्नी” तथा “टर्निंग पॉइंट्स” आज भी युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा देती हैं।

कार्यक्रम में उनके प्रेरक विचारों को भी साझा किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि डॉ. कलाम का संदेश था— “सपने वो नहीं जो हम सोते समय देखते हैं, सपने वो हैं जो हमें सोने नहीं देते।” उनका यह भी मानना था कि “यदि आप सूर्य की तरह चमकना चाहते हैं, तो पहले सूर्य की तरह जलना सीखिए।” उनके विचार आज भी देश के युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं।

भाजपा परिवार ने संकल्प लिया कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के आदर्शों, राष्ट्रभक्ति, वैज्ञानिक सोच, ईमानदारी और सेवा भावना को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इस पुण्यतिथि कार्यक्रम में उपस्थित रहे, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, जिला प्रभारी संध्या परगनिया, जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख, पूर्व जिला अध्यक्ष पवनसाहू, महामंत्री द्वय राकेश छोटू यादव,सौरभ लुनिया, प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री शीतल नायक,नरेश यदू, हरीश कटझरे, डॉ देवेंद्र महला, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गुलशन साहू, पलक ठाकुर, जिला कार्यालय मंत्री विनोद जैन, मिडिया प्रभारी कमल पनपालिया, सोशल मीडिया प्रभारी मोपेंद्र साहू, मंडल अध्यक्ष अरुण साहू, धर्मेंद्र साहू, आनंद शर्मा, टुकेश्वर पांडे, खेमलाल देवांगन, कुसुम शर्मा, उत्तरा धीरेंद्र ,रुपेश नायक, योगेंद्र सिंहा, रामेश्वर साहू ,युवराज मारकंडे ,प्रकाश सिंहा ,कुलदीप साहू ,विश्वास गुप्ता, सुरेश साहू, विवेक वैष्णव, दानेश्वर मिश्रा, मनीष गांधी, प्रदीप साहू ,खिलेश्वर साहू, यदिप साहू, राकेश सिंह, ललित गजेंद्र, डेंगू राम हिरवानी, सुमेंद्र देशमुख, दुष्यंत गिरी गोस्वामी, जगतपाल सिंह, पूनम चंद जैन, हिंसाराम साहू ,महावीर ठाकुर रमेश गुर्जर, पुरुषोत्तम ठाकु,र जितेंद्र कुमार वैष्णव, पूषण लाल भआर्य, विनोद चंद्राकर, शैल महोबिया, युगल ताम्रकार, आशीष साहू, तुलेश्वर चंद्राकर, हेमंत साहू, रोशन अमृत, गुमान यादव,हेमंत साहू, इंद्र पटेल, राधेश्याम देवांगन, टुमन साहू, एवं भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कमल पनपालिया
मिडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!