Skip to main content

PATRIKA24x7

संत रविदास जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन के द्वारा रामसागर तालाब में टीनशेड निर्माण और प्रतिमा स्थल पर टीनशेड की घोषणा*

परस साहू बालोद

संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के अवसर पर गुण्डरदेही में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन, उपाध्यक्ष विजय सोनकर, पार्षद शैल महोबिया, संतोष नेताम, पूजा बिंझेकर, मनोज बिंझेकर, अशोक महोबिया, मंडल अध्यक्ष युवराज मारकंडे सहित अहिरवार समाज के लोग उपस्थित रहे। सभी ने संत रविदास जी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बताए प्रेम, समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने संत रविदास जी की प्रतिमा के पास टीनशेड निर्माण कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि टीनशेड बनने से समाज के लोगों एवं श्रद्धालुओं को धूप और बारिश से राहत मिलेगी और यहां आने वाले लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

वहीं अध्यक्ष निधि से नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन द्वारा रामसागर तालाब पार में टीनशेड का निर्माण करवाया गया है। टीनशेड निर्माण से तालाब किनारे आने वाले नगरवासियों एवं आम लोगों को धूप और बारिश से बचाव के साथ बैठने और विश्राम करने की सुविधा मिलेगी। यह निर्माण जनहित में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे रामसागर तालाब क्षेत्र में आने वाले लोगों को सुविधा प्राप्त होगी।

अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा कि जनसुविधाओं का विस्तार और नगर का निरंतर विकास नगर पंचायत की प्राथमिकता है। संत रविदास जी ने समाज को प्रेम, समानता और भाईचारे का संदेश दिया, उनके विचारों को आत्मसात करते हुए जनहित के कार्य लगातार किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों ने प्रतिमा स्थल पर टीनशेड निर्माण की घोषणा एवं रामसागर तालाब में टीनशेड निर्माण के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन का आभार व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!