PATRIKA24x7

जिले के धान उपार्जन केंद्रों में धान के रखरखाव हेतु की गई है बेहतर व्यवस्था केप कव्हर से सुरक्षित हैं खरीदे गए धान।

परस साहू

गुण्डरदेही।

जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में धान को सुरक्षित रखने सभी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। वर्तमान में खराब मौसम धान मद्देनजर सभी समिति प्रबंधक द्वारा उपार्जन केन्द्रों में धान को कैंप कवर से ढक कर सुरक्षित रखा गया है। उप पंजीयक राजेंद्र राठिया और जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नोडल अधिकारी सी आर रावटे द्बारा उपार्जन केन्द्र सांकरा ज,पिरीद,कुरदी, पैरी,लाटाबोड़ का भ्रमण कर व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। जहां पर सभी जगह धान कैप कवर से ढका हुआ पाया गया। इसी प्रकार उपार्जन केंद्र भाटागांव आर , भाटागांव बी, मेड़की, बालोद, करहीदर सहित सभी जगह धान ढक कर रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!