Skip to main content

PATRIKA24x7

विष्णु के सुशासन में हिंसा छोड़ अब विकास की उड़ान,ग्रामोद्योग विभाग की पहल पर छत्तीसगढ़ में पहली बार सुकमा के चिंतलनार की पुनर्वासित (आत्मसमर्पित) बेटियों ने रायपुर पहुंचकर बड़े मंच पर दिखाई प्रतिभा, मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष हुए गदगद।

परस साहू बालोद

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, ग्रामोद्योग मंत्री गजेन्द्र यादव , वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में “राष्ट्रीय हथकरघा दिवस” के अवसर पर आयोजित “प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन” एवं “ग्रामोद्योग विभाग की स्वदेशी प्रदर्शनी” में शामिल हुए। इस अवसर पर अतिथिगणों ने पात्र बुनकर परिवारों को विभिन्न योजनाओं के तहत ₹10.90 करोड़ से अधिक की सहायता राशि प्रदान कर उनके द्वारा तैयार किए गए उत्कृष्ट हस्तकरघा उत्पादों का अवलोकन किया, साथ ही, प्रदेश के सर्वाधिक उत्पादन करने वाले बुनकरों को “वरिष्ठ बुनकर सम्मान” से सम्मानित किया। समारोह में अतिथियों ने नया ब्रांड ‘कोशल फेब’ और ‘बिलासा’ लोगो लॉन्च कर उद्घाटन किया।

साथ ही इस कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित फैशन शो में एक प्रेरक दृश्य देखने को मिला, जब सुकमा के चिंतलनार की पुनर्वासित (आत्मसमर्पित) बेटियों ने मिस इंडिया ईस्ट अनुष्का सोन के साथ छत्तीसगढ़ के पारंपरिक हथकरघा परिधानों में रैंप वॉक कर बदलाव, आत्मसम्मान और नए विश्वास की मिसाल पेश की। जिसमें आत्मा समर्पित बेटियां पुनेम देवे माड़वी देवे, माड़वी माल्ले, मिडियम गांगी,  माड़वी नान्दनी, डोंडी रामे, माड़काम भीमे, पोड़ियाम राजे, पुनेम ज्योति, हिड़मे मारकाम शामिल हुई l

यह केवल एक फैशन शो नहीं, बल्कि हिंसा से विकास, भय से विश्वास और भटके हुए जीवन से सम्मानजनक भविष्य की ओर बढ़ते नए छत्तीसगढ़ की सशक्त अभिव्यक्ति है। ये छत्तीसगढ़ में पहला अवसर था जब ग्रामोद्योग विभाग की पहल पर सुकमा के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने अपनी प्रतिभा को राजधानी रायपुर के एक बड़े मंच पर दिखाया …. ग्रामोद्योग विभाग की इस पहल की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त की एवं मंच पर आकर उन पुनर्वासित बेटियों से मुलाकात कर उनका हौंसला बढ़ाया…

इस अवसर पर हाथकरघा संघ के अध्यक्ष भोजराम देवांगन,खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पांडेय, ग्रामोद्योग विभाग के सचिव राजेश सिंह राणा सहित अन्य गणमान्य अतिथिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!