Skip to main content

PATRIKA24x7

गुण्डरदेही पुलिस की प्रभावी कार्यवाही दो स्थायी वारंटियों को किया गया गिरफ्तार — न्यायालय में किया गया पेश

परस साहू बालोद

पुलिस अधीक्षक बालोद किरण गंगाराम चैहान के निर्देशन में जिले में लंबित स्थायी वारंटियों की धरपकड़ एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी गुण्डरदेही निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में गुण्डरदेही पुलिस द्वारा दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

स्थायी वारंटियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई

थाना गुण्डरदेही पुलिस द्वारा लंबित स्थायी वारंटों की तामिली एवं वारंटियों की पतासाजी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम द्वारा पतासाजी कर दोनों स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार किए गए वारंटियों का विवरण निम्नानुसार है—

1. महेश यादव, पिता राधेलाल यादव, निवासी ग्राम सिकोसा, थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद।

2. अक्षय चंद्राकर, पिता चुरामणि चंद्राकर, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम सिरसिदा, थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय द्वारा जारी स्थायी वारंट की तामिली करते हुए उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर दोनों स्थायी वारंटियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदान

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, प्रशिक्षु उप निरीक्षक सृष्टि ध्रुव, प्रधान आरक्षक जसवंत जांगड़े, आरक्षक यशवंत देशमुख एवं आरक्षक पंकज तारम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

गुण्डरदेही पुलिस द्वारा लंबित स्थायी वारंटों की तामिली एवं फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!