Skip to main content

PATRIKA24x7

ओटेबंद मंडल की आत्मनिर्भर मंडल बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर।

परस साहू बालोद

 भारतीय जनता पार्टी ओटेबंद मंडल की आत्मनिर्भर मंडल बैठक ग्राम परसदा (डंग) में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को अधिक सक्रिय, मजबूत एवं तकनीकी रूप से सक्षम बनाने सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा और समीक्षा की गई।

बैठक के मुख्य वक्ता जिला उपाध्यक्ष ठाकुरराम चंद्राकर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। बदलते समय में डिजिटल माध्यमों का प्रभावी उपयोग, बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता तथा जनसेवा के प्रति समर्पण संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आधार है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों को पूरी ऊर्जा और अनुशासन के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।

मंडल अध्यक्ष कुलदीप साहू ने स्वागत भाषण में जिले से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप मंडल स्तर पर तिरंगा यात्रा एवं संत रविदास जी की कलश यात्रा के सफल क्रियान्वयन पर जोर दिया। पूर्व जिलाध्यक्ष लेखराम साहू ने सरल पोर्टल पर जानकारी अपलोड करने, पिछले मन की बात कार्यक्रम की समीक्षा तथा शक्ति केंद्र टोली के सत्यापन एवं अनुमोदन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने की बात कही।

जनपद पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम लाल चंद्राकर ने आगामी शक्ति केंद्र बैठकों की कार्ययोजना, विभिन्न मोर्चों के गठन की समीक्षा एवं बूथ बैठकों को लेकर चर्चा की। मंडल प्रभारी पवन सोनवर्षा ने संगठन की आगामी रणनीति एवं जनसंपर्क अभियान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में महामंत्री हेमंत साहू एवं तुलेश्वर चंद्राकर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा एवं जिला मंत्री के.के. साहू, मंडल भाजयुमो अध्यक्ष तुलसीराम साहू, कोषाध्यक्ष कमलेश पाण्डेय, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक थानसिंग मंडावी, युवा मोर्चा महामंत्री डिलेंद्र साहू, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष ललित साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष निर्मला साहू सहित विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, सरपंचगण एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन हेमंत साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन महामंत्री तुलेश्वर चंद्राकर ने किया। समापन अवसर पर कार्यकर्ताओं ने बूथ से लेकर मंडल स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!