Skip to main content

PATRIKA24x7

साहू समाज के लोगों के विकास हेतु बैठक में लिए गये कई अहम निर्णय।

परस साहू बालोद

आज दिवस तहसील साहू संघ गुंडरदेही के साहू सदन में समस्त पदाधिकारियों एवं 7 परिक्षेत्रीय अध्यक्षों की उपस्थिति में आवश्यक बैठक संपन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष डॉ मानसिंग सार्वा जी करते हुए सभी पदाधिकारियों को सक्रिय होकर सामाजिक लोगों के सभी परिवार की समुन्नत विकास हेतु स्वप्रेरित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किये। आज की इस बैठक में कई अहम निर्णय सर्वानुमति से इस प्रकार लिये गये –

1 प्रत्येक शनिवार और रविवार को समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए परिचयात्मक पंजीयन की शुरूआत माह सितम्बर 2026 से प्रारंभ होगी।

2 तैलिक ज्ञान प्रतिभा परीक्षा में शामिल प्रतिभागी बच्चों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान करने हेतु सम्मान समारोह का आयोजन करना है।

3 सभी ग्रामीण अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों का तहसील स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन करना है।

4 किसान भाइयों को उन्नत कृषक बनाने हेतु कृषि वैज्ञानिकों के माध्यम से प्रशिक्षित करने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा।

5 माताओं के लिए रोजगारोन्मुखी कार्यशाला आयोजित करना साथ ही विधवा माताओं के लिए विविध आयोजनों में सामाजिक सम्मान प्रदान करना।

6 तहसील साहू सदन गुंडरदेही से लगे जमीन क्रय के लिए समाज की लोगों द्वारा दिए गए दानदाताओं हेतु सम्मान समारोह का आयोजन करना। तथा शिलालेख का कार्य प्रारंभ करना।

7 सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए भक्तमाता कर्मा जन्मस्थली एवं कर्मभूमि की दर्शनलाभ कराए जाने का कार्यक्रम बनाया जा रहा है जिसमें समाज के इच्छुक भाई बहन तहसील समाज प्रमुखों के पास पंजीयन करा सकते हैं।

तहसील साहू संघ गुंडरदेही के बैठक में विशेषकर प्रमुख सलाहकार युद्धिष्ठिर साहू, उपाध्यक्ष हेमंत साहू, रामदुलारी साहू, संगठन सचिव किशन लाल साहू, तीरथ देवी साहू, कोषाध्यक्ष दिलीप कुल्हाड़े,सचिव संतोष साहू, अंकेक्षक जे आर साहू, कल्याण साहू, मोती लाल साहू, लोकेश साहू, वर्षा साहू, डिलेश्वरी साहू, कविता साहू,चंद्रकांत साहू, यशवंत साहू, भागवत तथा परिक्षेत्रीय अध्यक्षगण हरदेल सार्वा, रवि कुमार साहू, लेखू साहू, खिलेश्वर साहू, भीष्मम साहू,झग्गर साहू, डी एल साहू इत्यादि सामाजिक गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!