Skip to main content

PATRIKA24x7

*भाजपा मरोदा-पुरैना एवं उतई मंडल की बैठक में लिया गया आत्मनिर्भर भारत और तिरंगा यात्रा को भव्य बनाने का संकल्प*

परस साहू बालोद

*दुर्ग।* आज मरोदा नेवई, वार्ड-34 स्थित प्राचीन बैकुंठ धाम मंदिर में भारतीय जनता पार्टी मरोदा-पुरैना मंडल एवं ग्राम करगाडीह में उतई मंडल द्वारा “आत्मनिर्भर भारत एवं विशाल तिरंगा यात्रा” के संबंध में आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक तिरंगा यात्रा को भव्य एवं सफल बनाने को लेकर आवश्यक तैयारियों एवं आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया कि वे हर घर तिरंगा अभियान को जनआंदोलन बनाएं और स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागी बनें।

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि “कार्यकर्ताओं का उत्साह और समर्पण ही संगठन की असली शक्ति है। हम सभी मिलकर स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रप्रथम के संकल्प को और मजबूत करेंगे। तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश की एकता और अखंडता का संदेश घर-घर तक पहुंचेगा।”

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल, मंडल महामंत्री पुनाराम कलिहारी एवं नरेंद्र निर्मलकर, मंडल प्रभारी दिनेश देवांगन, जिला मंत्री शैली शेंडे, महिला मोर्चा शिखा तिवारी, विधायक प्रतिनिधि गोविंद साहू, नेता प्रतिपक्ष शैलेंद्र साहू, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष केशव महिपाल, पार्षद विधि यादव, सरिता देवांगन, ईश्वरी साहू, गजेन्द्री कोठारी, ममता सिन्हा, हरिश नायक, गेंडलाल जंघेल, दामन सारवा, संतोष कुशवाहा, राजूराम, रंजन सिन्हा, उपेंद्र रिगरी, नवीन सिन्हा, अम्बरलाल श्रीवास्तव, शेष जांगड़े एवं डॉ. पार्वती कुर्रे, उतई नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती साहू, उतई मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री शैली शेंडे, उतई मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर, एल्डर मेन व महामंत्री चंदू देवांगन, महामंत्री प्रवीण यदु, ग्राम सरपंच एवं युवा मोर्चा अध्यक्ष करण सेन, पार्षद संगीत रजक, सुनीता चंद्राकर, नीलम गड़े, लता सोनवानी, लक्ष्मीनारायण, सोनू राजपूत, हुबी राम साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष विमला कामड़े, सोसाइटी अध्यक्ष फतेलाल वर्मा, सोसाइटी अध्यक्ष फलेन्द्र सिंह राजपूत, OBC मोर्चा अध्यक्ष घनश्याम चंद्राकर, राकेश देवांगन, बृज मोहन साहू, खोपली सरपंच मंजू वर्मा, पुरई सरपंच डोमार सिंह साहू, कातरो सरपंच जीतेन्द्र सोनी, दानेश्वरी देशमुख, ममता चंद्राकर, रंजना चंद्राकर, मोतिम ठाकुर, एल्डर मेन शशि वर्मा, चेतन साहू, युवा मोर्चा महामंत्री हर्ष चंदेल, मोहन लाल साहू सहित बड़ी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!