Skip to main content

PATRIKA24x7

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पुराना टाउन हाॅल में आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी का किया अवलोकन।

परस साहू बालोद

हर घर तिरंगा, वंदे मातरम् एवं भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस थीम पर आधारित विशेष छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करने बड़ी संख्या में पहुँच रहे हैं लोग।

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने आज जिला मुख्यालय बालोद के नगर पालिका कार्यालय परिसर में स्थित पुराना टाउन हाॅल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर मंत्री यादव ने फीता काटकर इस प्रदर्शनी का विधिवत् शुभारंभ भी किया। उल्लेखनीय है कि जनसंपर्क विभाग द्वारा ’हर घर तिरंगा, वंदे मातरम् एवं भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस’ की थीम पर आधारित इस छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन हेतु बड़ी संख्या में लोग पहुँच रहे हैं।

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, पूर्व विधायक प्रीतम साहू, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि चेमन देशमुख एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण, वनमण्डलाधिकारी अभिषेक अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, अजय किशोर लकरा एवं नूतन कंवर, एडीशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना, संयुक्त कलेक्टर मधुहर्ष, डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर एवं आशीष पेंद्रो, जनसंपर्क अधिकारी चंद्रेश ठाकुर सहित अन्य अधिकारियों एवं गणमान्यजन उपस्थित थे। इस मौके पर जनसंपर्क अधिकारी चंद्रेश ठाकुर एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने मंत्री गजेन्द्र यादव एवं अन्य अतिथियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर मंत्री गजेन्द्र यादव एवं अतिथियों ने इस महत्वपूर्ण पल को चीरस्मरीण बनाने के लिए सेल्फी जोन में पहुँचकर सेल्फी भी ली। इस मौके पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव स्कूल विद्यार्थियों को स्कूली सेवा प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया। इस दौरान जिला जनसंपर्क कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!