परस साहू बालोद
देश की आजादी के 80वें वर्ष के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को नगर पंचायत गुण्डरदेही में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन पुराना हाई स्कूल मैदान (बैडमिंटन हॉल) में किया गया, जहां नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन मुख्य अतिथि तथा जनपद पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर कार्यक्रम के अध्यक्ष रहे।
समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संदेश का वाचन किया। उन्होंने अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को नमन करते हुए कहा कि आज का दिन हमें उनके त्याग, बलिदान और संघर्ष को स्मरण करने के साथ राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। हमारा तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और स्वाभिमान का प्रतीक है।
अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के संकल्प के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। गरीबों के आवास, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन, जनधन योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। वहीं छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में किसानों, महिलाओं, युवाओं, गरीबों तथा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं एवं विकासोन्मुखी सोच का लाभ गुण्डरदेही नगर को भी मिल रहा है। नगर पंचायत के माध्यम से सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, सामुदायिक भवन सहित विभिन्न विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। हमारा संकल्प गुण्डरदेही को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और सुविधायुक्त नगर बनाना है। उन्होंने नागरिकों से विकास कार्यों में सहयोग एवं सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि विकसित भारत और विकसित गुण्डरदेही का निर्माण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। समारोह में स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया। वहीं विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय, धमतरी चौक, बस स्टैंड, पुराना नगर पंचायत कार्यालय, भाजपा कार्यालय एवं बैडमिंटन हॉल ग्राउंड में ध्वजारोहण किया गया। मुख्य समारोह बैडमिंटन हॉल मैदान में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में राजेंद्र राय (पूर्व विधायक, गुण्डरदेही), एसडीएम प्रतिमा ठाकरे झा , विजय सोनकर (उपाध्यक्ष, नगर पंचायत गुण्डरदेही), नीतीश मोटी यादव (उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत गुण्डरदेही), रानू हेमंत सोनकर (पूर्व अध्यक्ष, नगर पंचायत गुण्डरदेही), कोमल सोनकर (पूर्व अध्यक्ष, नगर पंचायत गुण्डरदेही) एवं के.के.राजू चंद्राकर (पूर्व अध्यक्ष, नगर पंचायत गुण्डरदेही) ,जशवंत सिंहा समाजसेवी ,अश्वनी यादव भाजपा नेता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एवं पार्षदगण तथा एल्डरमेन के रूप में पोषण बन्नूराम निषाद, हरीश निषाद, संतोष नेताम, लोकेश्वरी शंकर यादव, रामबती सोनकर, हेमंत सोनकर, सुल्ताना तिगाला, सलीम खान, हेमलता सोहन सोनी, पूजा बिन्झेकर , शैल महोबिया, फैज बख्श, सेवक महिपाल, रोमलाल यादव एल्डरमैन गिरजा अश्वनी यादव,गोकुल निषाद एवं चेतन सोनकर सहित नगर के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। समारोह के अंत में सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया तथा स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के बलिदान को नमन किया।

