Skip to main content

PATRIKA24x7

वर्तमान समय में स्वतंत्रता का अर्थ केवल अधिकार नहीं अपितु राष्ट्र के प्रति हमारी जवाबदेही, हमारा कर्तव्य है : देवेश मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष भगवा पार्टी छ. ग।

परस साहू बालोद

दुर्ग /रायपुर – भगवा पार्टी प्रदेश अध्यक्ष देवेश मिश्रा आज अपने निर्धारित कार्यक्रम अनुसार दुर्ग स्थित शिक्षा संस्कार विद्यालय,प्रगति नगर रिसाली भिलाई,अमलेश्वर एवं रायपुर सुंदरनगर स्थित प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को स्वाधीनता पर्व की शुभकामनायें प्रेषित की।
भगवा पार्टी प्रदेश अध्यक्ष देवेश मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि *वर्तमान समय में स्वतंत्रता का अर्थ केवल अधिकार नहीं अपितु राष्ट्र के प्रति हमारी जवाबदेही, हमारा कर्तव्य है। आज हम देख रहें है कि जो भी पार्टी सत्ता में आती है वह सत्तासीन होने के बाद जनता से किये वायदों को भूल जाते है। संविधान के विपरीत कार्य करने लगते है, ऐसे लोगों से सावधान रहकर हमें अपनी सनातन संस्कार परंपरा व उद्यमों को विकसित करने वाली भगवा पार्टी के साथ एकजुट रहकर कार्य करना है, देश की एकता,अखंडता संप्रभुता बनाये रखने हम प्रतिबद्ध है*

भगवा पार्टी प्रदेश अध्यक्ष देवेश मिश्रा ने पोटिया स्थित शिक्षा संस्कार विद्यालय में प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण किया, सर्वप्रथम भारतमाता एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया,तिरंगा ध्वज की पूजा के साथ ही स्कूल में पूरा वातावरण वन्देमातरम, तिरंगा झंडा की जय, भारतमाता की जय से गूंज उठा।  मिश्रा ने साथ उपस्थित भगवा पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष हीरेन्द्र साहू,अतुल नंद शुक्ला,प्रदेश महासचिव ज्ञानेश्वर प्रसाद ताम्रकार, प्रदेश कोषाध्यक्ष परमेश्वर ठाकुर,प्रदेश सचिव मनोज गुप्ता,भोजराज यादव एवं स्कूल के संचालक मंडल प्रमुख विजय कटरे के साथ ध्वजारोहण किया।इस दौरान सभी ने बच्चों के साथ मिलकर राष्ट्रीय गान जन-गण -मन एवं राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम का गान किया। देशभक्तिमय वातावरण में सभी उपस्थित जनमानस में ऊर्जा और उत्साह से सराबोर हो गया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी। मुख्य अतिथि देवेश मिश्रा द्वारा बच्चों को विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हेतु उपहार भी भेंट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!