परस साहू बालोद
हरा भरा,स्वच्छ धरा के उद्देश्य को लेकर स्वच्छ वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ की टीम संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत हरदेल के मार्गदर्शन पर लगातार 181 वें जागरूकता सप्ताह के अवसर पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों क्रमश: महादेव घाट रायपुर,भिलाई सेक्टर 07 सड़क 33 के शिव हनुमान मंदिर,कपिश्वर मंदिर भिलाई, शिव दुर्गा मंदिर भिलाई, शिव पार्वती धाम बालोद, दुर्गा मंदिर सुरेगांव , ग्राम अंजोरा दुर्ग के आसपास साफ सफाई की एवं गाजर घास उन्मूलन जागरूकता अभियान चलाया एवं पूर्व में ट्री गार्ड में लगाए गए पौधे के आसपास की निंदाई गुड़ाई कर देखभाल की।
महादेव घाट रायपुर में स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ के सक्रिय सदस्य शंकर गोटे की टीम द्वारा महादेव घाट पर शिव मंदिर एवं महादेव घाट पर साफ सफाई करते हुए लोगों को स्वच्छता एवं पौधारोपण के लिए जागरूक करते रहते हैं। इसी कड़ी में शिव हनुमान मंदिर सेक्टर 07 सड़क 33 भिलाई में साफ सफाई कर कचरे को निर्धारित स्थान पर डंप किया गया।इसी कड़ी में शिव पार्वती धाम बालोद,शिव मंदिर महाकाल सुरेगॉंव,शिव दुर्गा मंदिर भिलाई ,कपिश्वर धाम भिलाई, ग्राम अंजोरा दुर्ग गाजर घास उन्मूलन के अंतर्गत स्वास्थ्य के लिए हानिकारक गाजर घास को जड़ से उखाड़ कर नष्ट किया गया। स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति की टीम द्वारा इन सभी स्थानों से झिल्ली, कागज, खाद्य पदार्थ के रेपर, प्लास्टिक चम्मच, पानी पाउच, पानी प्लास्टिक बाटल, गुटखा पाउच,जूठा दोना पत्तल, शराब की बोतल,डिस्पोजल आदि को एकत्रित कर निर्धारित स्थान पर डंप किया।
दुर्ग शिवनाथ नदी एवं समाचार पत्रों के माध्यम से किसी भी जगह के नदी में स्नान करने आए लोगों से स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ टीम विगत पांच वर्षों से स्वयं एवं समाचारपत्रों के माध्यम से भी नदी, तालाब,मंदिर एवं सार्वजनिक स्थलों में आए लोगों को कचरा इधर उधर न फेंक कर निर्धारित स्थान में डालने के लिए जागरूक करती है एवं सभी स्थानों पर आए लोगों को बैनर,नारे, स्लोगन, कविता के माध्यम से नदी,तालाब परिसर, मंदिर परिसर, सार्वजनिक स्थानों में स्वच्छता बनाए रखने, जल-संरक्षण, नशामुक्ति, गाजर घास उन्मूलन, पौधारोपण एवं तालाब, नदी के पानी को साफ सुथरा रखने की अपील की।नदी परिसर में लगे पौधों की देखभाल कर सफाई पश्चात “जल है तो बल है।” “जल ही जीवन धारा है, जिसने हमें संवारा है।” “जागो और जगाओ, स्वच्छता अपनाओ।” “पौधे लगाकर पेड़ बनाओ, जीवन में खुशियॉं बरसाओ।” “नशे का होना आदी, घर परिवार की है बर्बादी।” ” जितने काटोगे पेड़ उससे अधिक हम लगाएंगे। जमीन कम पड़ेगी तो क्या आसमान में भी उगाएंगे।।” नारे के द्वारा लोगों को स्वच्छता, जल संरक्षण, पौधारोपण , पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति,गाजर घास उन्मूलन के लिए जागरूक किया।
स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ के संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल ने कहा स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ की टीम हर वर्ष गर्मी पूर्व जल-संरक्षण,बरसात में पौधारोपण एवं गाजर घास उन्मूलन कर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करती है, किसी वर्ष निगम प्रशासन भी हमारे साथ होती है। हर तालाब में कुंड निर्माण के लिए समाचार पत्रों के माध्यम से स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ टीम द्वारा निवेदन किया जा रहा है,आज भी इस समाचार के माध्यम से यह निवेदन किया जा रहा है।साफ-सफाई होने के बाद तालाब में पानी भरना उचित होता है। जिससे पानी साफ सुथरा रहता है। पौधारोपण एक निर्धारित स्थान पर करना चाहिए, जिससे भविष्य में उसे काटना न पड़े और आवाजाही में आम जनता को परेशानी न हो।
पौधारोपण आठ फीट ऊंचाई के ट्री गार्ड में या उचित घेरे में करना चाहिए तभी पौधे को कोई नुक्सान नहीं पहुंचा पाएगा जिससे पौधा जल्दी बड़ा होगा और देखभाल में भी आसानी होगी। सभी श्रद्धालुओं से निवेदन है कि वे कम से कम पूजन सामग्री का उपयोग करें ताकि नदी, तालाब में कम सामग्री ठंडा हो जिससे दुर्गंध, गंदगी न होगी। क्योंकि स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है। “स्वच्छ धरा पर चल, होगा हर समस्या हल”। मैं इस समाचार के माध्यम से दुर्ग निगम प्रशासन से निवेदन करता हूं कि इस शिवनाथ नदी मुक्ति धाम महमरा एनिकेट जोकि वार्ड नंबर 35 में आता है यहां नहाने के लिए आते हैं वें रोज़ नदी के घाट में बहुत सारा कचरा निकाल कर रखे हैं उसे तत्काल उठाकर निर्धारित स्थान पर डंप कर दें।
स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या थनेश्वरी हरदेल ने कहा हम कोई सफाई कर्मचारी नहीं हैं हमारी स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति टीम जागरूकता अभियान चलाकर स्वयं कचरा,गंदगी उठाकर एवं पौधारोपण कर स्वच्छता ,जल संरक्षण, पौधारोपण नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण एवं गाजर घास उन्मूलन अभियान कर समाज के हर वर्ग को प्रेरित करने का कार्य कर रही है।आप सभी इस पर अमल कर अपने अपने आसपास स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण,जल संरक्षण, नशामुक्ति, पौधारोपण एवं गाजर घास उन्मूलन का कार्य कर और लोगों को जागरूक करने का कार्य करें। स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ की टीम द्वारा प्रति वर्ष बरसात में गाजर घास उन्मूलन अभियान चलाती है वो भी उसे जड़ से उखाड़ कर नष्ट करती आ रही है जिससे उस स्थान पर दुबारा न उग सके। ऐसा करने से कई स्थानों पर गाजर घास में बहुत कमी आई है।
इस अभियान में छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नवनीत हरदेल, संयुक्त सचिव सुरेन्द्र साहू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या थनेश्वरी हरदेल, टीनल हरदेल, सूर्या हरदेल,सरोज टहनगुरिया, श्वेता जैन, निकिता जयेश शिंगणे,भानु शंकर बेलचंदन, कार्तिक राम चंद्राकर, भानु सिंह साहू, चंद्रवती देवी, लक्ष्मण सिंह, रमेश चौधरी,सीमा चौधरी,डेरहा देशमुख, टिकेंद्र हरदेल बालोद से,भागीरथी सिन्हा,दाऊ लाल बघेल,दुर्योधन साहू,राजे,विमल टहनगुरिया, शंकर गोटे, विकास गोटे, निर्मला गोटे एवं अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

