Skip to main content

PATRIKA24x7

प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर की लापरवाही से बच्चों का भविष्य दांव पर, पंचायत ने कलेक्टर से की शिकायत।*

लीलाधर साहू 

गुण्डरदेही।

गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम कुथरेल स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधान पाठक की लापरवाही अब बच्चों की शिक्षा पर भारी पड़ रही है। हेडमास्टर की लगातार अनुपस्थिति, शराब पीकर शाला आने और बच्चों के साथ दुर्व्यवहार की शिकायतों के बाद ग्राम पंचायत कुथरेल ने जिला कलेक्टर, बालोद को लिखित शिकायत सौंपी है।

ग्राम पंचायत कुथरेल के सरपंच पेमिन दीपक साहू ने बताया कि शाला के प्रधान पाठक गिरधारी लाल साहू ने सितंबर 2024 में कार्यभार ग्रहण किया था। कार्यभार ग्रहण करने के बाद से वे नियमित रूप से शाला नहीं आ रहे हैं। बिना किसी सूचना के 15-15 दिन तक अनुपस्थित रहते हैं।

और जब वे शाला आते भी हैं तो नशे की हालत में आते हैं और बच्चों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। इससे शाला का शैक्षणिक वातावरण खराब हो रहा है और बच्चों के मन में डर बैठ गया है। कई पालकों ने अपने बच्चों को स्कूल भेजने से भी कतराना शुरू कर दिया है।

सरपंच पेमिन दीपक साहू, उपसरपंच नरेन्द्र साहू और सचिव बसंत साहू ने बताया कि इस संबंध में कई बार मौखिक रूप से समझाइश दी गई, लेकिन सुधार नहीं हुआ। अंत में मजबूर होकर कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत दर्ज कराई गई है। पंचायत ने जिला प्रशासन से मांग की है कि बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उक्त प्रधान पाठक को तत्काल कुथरेल से अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए और शाला में नियमित शिक्षक की व्यवस्था की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!