Skip to main content

PATRIKA24x7

मुख्यमंत्री साय मंगलवार 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वें किस्त की राशि का करेंगे भुगतान।

परस साहू बालोद

डौण्डीलोहारा में आयोजित समारोह के माध्यम से 67 लाख 28 हजार 918 हितग्राहियों के खाते में 631 करोड़ से अधिक की राशि का करेंगे अंतरण

महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से प्रतिमाह मिल रहे राशि महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक सशक्तिकरण एवं चिकित्सा, स्वास्थ्य तथा सुपोषण के लिए साबित हो रहा है अत्यंत मददगार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार 25 अगस्त को विकासखण्ड मुख्यालय डौण्डीलोहारा के लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में आयोजित बिहान दीदी एवं स्व सहायता समूह के सम्मान समारोह के अवसर पर महतारी वंदन योजना के 31वें किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय महतारी वंदन योजना से लाभान्वित राज्य के 67 लाख 28 हजार 918 हितग्राहियों के खाते में 631 करोड़ 38 लाख 37 हजार 700 रूपये की राशि का अंतरण करेंगे। इस मौके पर श्री साय बालोद जिले के 02 लाख 45 हजार 28 हितग्राहियों के खाते में 22 करोड़ 66 लाख 29 हजार 350 रूपये की राशि का अंतरण करते हुए उन्हें इस योजना से लाभान्वित करेंगे।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार के द्वारा रक्षाबंधन के ठीक पूर्व महतारी वंदन योजना से लाभान्वित राज्य के महिलाओं के खाते में राशि का अंतरण कर राष्ट्र व समाज के नवनिर्माण में मातृ शक्तियों के मेहनत एवं योगदान का सम्मान किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार के इस महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से प्रतिमाह मिलने वाली राशि महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक सशक्तिकरण एवं चिकित्सा, स्वास्थ्य तथा सुपोषण के लिए अत्यंत मददगार साबित हो रहा है। इसके अलावा इस राशि का उपयोग राज्य के महिलाओं के द्वारा बेटियों के सुरक्षित एवं सुखद भविष्य हेतु सुकन्या समृद्धि योजना में जमा करने के साथ-साथ विभिन्न आर्थिक गतिविधियों के निष्पादन में भी किया जा रहा है।

इस योजना से अब तक प्रदेश के महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हितग्राहियों को अब तक 30 किस्तों में 19 हजार 444 करोड़ की सहायता राशि प्रदान की गई है। ज्ञातव्य हो कि सितंबर 2026 की 31वें किस्त की सहायता राशि का भुगतान सितंबर माह में किया जाना है। लेकिन मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा सौगात के तौर पर सितंबर माह के राशि का भुगतान राखी त्योहार के पूर्व किया जा रहा है। जिसके फलस्वरूप मंगलवार 25 अगस्त को डौण्डीलोहारा में आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर राज्य के महिलाओं को सितंबर 2026 की 31वें किस्त की राशि का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!