Skip to main content

PATRIKA24x7

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 27 अगस्त 2026 को शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालोद के एन एस एस इकाई एवं कीड़ा विभाग तथा भारत स्काउट एवं गाइड्स के द्वारा विकसित भारत युवा कनेक्ट भारत एडिशन का आयोजन महाविद्यालय में किया गया।

परस साहू बालोद

इस कार्यक्रम के मुख्य तिथि तोमन साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9:45 को मुख्य अतिथि तोमन साहू एवं प्राचार्य डॉ के खलखो के द्वारा माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया ।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के खेल प्रतिभा आयुष राजपूत वेटलिफ्टिंग पूनम साहू वेटलिफ्टिंग सुषमा ढीमर वेटलिफ्टिंग उपस्थित थे।
इसके पश्चात राष्ट्रीय खेल दिवस पर लघु वृत्त चित्र एवं फिल्म का प्रदर्शन किया गया
11:05 में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का वर्चुअल संबोधन हुआ जिसमें प्रधानमंत्री जी के द्वारा देश के युवाओं को खेल फिटनेस राष्ट्र निर्माण तथा विकसित भारत 2047 के विविध पहलुओं पर विस्तृत संवाद किया गया जो बहुत ही प्रेरणादाई और अनुकरणीय रहा।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक खेल विधा से जुड़े खेल प्रतिभा स्काउट गाइड के रोवर रेंजर एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे ।
इस कार्यक्रम को मूर्त रूप देने में प्रो एन खरे कार्यक्रम अधिकारी मनीष टोप्पो क्रीड़ा अधिकारी प्रो आर डी साहू प्रो शैलेंद्र आर्य ऐश्वर्या साहू देवेंद्र साहू लक्ष्य कुमार राम अवतार साहू दीप नारायण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!