Skip to main content

PATRIKA24x7

रक्षाबंधन पर ससुराल गए युवक की सड़क हादसे में मौत, पत्नी और एक वर्षीय बच्चा सुरक्षित।

परस साहू बालोद

रक्षाबंधन के अवसर पर ससुराल गए 25 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा 28 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 3:30 बजे शैलदेवी महाविद्यालय अंडा  के आगे जंजगिरी रोड पर हुआ।
मृतक की पहचान योगेश यादव (25 वर्ष), पिता पुसऊ राम यादव, निवासी आशादीप स्कूल के पीछे नेवई भाठा, थाना नेवई, जिला दुर्ग के रूप में हुई है। अंडा थाना प्रभारी शिव प्रसाद चन्द्रा से जानकारी के अनुसार योगेश अपनी पत्नी संगीता यादव और एक वर्षीय बच्चे के साथ रक्षाबंधन पर ससुराल माहूद गया था। वहां से वापस लौटते समय जंजगिरी रोड पर सड़क हादसा हो गया। हादसे में पत्नी संगीता और एक वर्षीय बच्चा सुरक्षित हैं।
घटना स्थल में थाना प्रभारी शिव प्रसाद चन्द्रा, एएस आई राजेश कुमार साहू व समस्त स्टाफ गण घटना स्थल में पहुंच कर घटना का पंचनामा करके
पुलिस के अनुसार CG 07 AR 4898 के चालक नितेश कुर्रे द्वारा तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के कारण दुर्घटना होना बताया गया है। हादसे में योगेश को गंभीर चोटें आईं। उपचार के लिए जिला अस्पताल दुर्ग ले जाने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले में अपराध क्रमांक 90/2026 के तहत धारा 281, 125(A), 106(1) बीएनएस एवं धारा 184 एमवी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घटना से परिवार में शोक का माहौल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!