Skip to main content

PATRIKA24x7

कापसी में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, विभिन्न प्रतियोगिताओं ने बांधा समां।

परस साहू बालोद

लोहारा। ग्राम कापसी में जन्माष्टमी का पर्व उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों और युवाओं के लिए विभिन्न खेलकूद एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मटका फोड़, खुडसी दौड़, आलू दौड़, सुई-धागा दौड़, जलेबी दौड़ सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आयोजकों की ओर से इनाम स्वरूप उपहार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे आयोजन स्थल पर उत्सव का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम के युवा संतराम आमले, भीखम देवांगन, हरीश यादव, सचिन भुआर्य, रुमलाल आमले, पुरसोत्तम माहला, सुखचर्ण आलसारे सहित अन्य ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!