Skip to main content

PATRIKA24x7

ओरमा में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी, यादव समाज ने किया दही लूट मटकी फोड़ कार्यक्रम।

परस साहू बालोद

बालोद। ग्राम ओरमा में यादव परिवार एवं समाज द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर दही लूट मटकी फोड़ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यादव समाज के साथ सर्व समाज के लोगों ने भी उत्साहपूर्वक शामिल होकर पर्व को आनंद और धूमधाम के साथ मनाया।

कार्यक्रम के तहत 4 अगस्त को सहाड़ा देव के पास राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद 5 अगस्त को ग्राम ओरमा की गलियों में दही लूट मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकी के साथ गांव की गलियों में भ्रमण किया गया। जगह-जगह लोगों ने आरती उतारकर भगवान श्रीकृष्ण का स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और बाजे-गाजे के साथ निकली शोभायात्रा से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम में यादव समाज के महेंद्र यादव, अशोक यादव, राम सिंह यादव, भागवत यादव, केवल यादव, शिव प्रसाद यादव, कमलेश यादव, दुर्गेश यादव, चितरंजन यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

यादव समाज की बड़ी भागीदारी के साथ आयोजित दही लूट मटकी फोड़ कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!