परस साहू बालोद
गुंडरदेही। मानव सेवा एवं जनकल्याण की भावना को समर्पित संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन दुर्ग-भिलाई द्वारा गुंडरदेही में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
रक्तदान के लिए 120 रक्तदाताओं ने पंजीयन कराया जिसमें 71 पुरुष और 14 महिला रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए कुल 85 यूनिट रक्तदान किया।
रक्तदान में महिलाओं ने भी बढ चढ़ कर भाग लिया।
कार्यक्रम में अतिथिगण कुंवर सिंह निषाद विधायक गुण्डरदेही तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद वीरेंद्र साहू पूर्व विधायक गुण्डरदेही सुचित्रा हेमंत साहू पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत गुण्डरदेही हेमंत साहू उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ गुण्डरदेही गुलशन साहू सदस्य जनपद पंचायत गुण्डरदेही केशवराम साहू वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता गुण्डरदेही कमल ठाकुर सीएमओ गुण्डरदेही नारेंद्र साहू बाल संरक्षण अधिकारी बालोद देवेंद्र देशमुख बाल संरक्षण अधिकारी बालोद रक्तदान शिविर में उपस्थित होकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के संयोजक सतपाल सैनी ने कहा कि रक्तदान महादान है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में सहायक बन सकता है। उन्होंने कहा कि संत निरंकारी मिशन सदैव मानवता की सेवा, भाईचारे और परोपकार की भावना को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करता रहा है।
रक्तदान शिविर के साथ सत्संग का भी आयोजन किया गया। सत्संग को संबोधित करते हुए सहारनपुर के जोनल इंचार्ज श्री कुलभूषण चौधरी ने फरमाया कि मानव जीवन का वास्तविक उद्देश्य केवल अपने लिए जीना नहीं, बल्कि दूसरों के सुख-दुःख में सहभागी बनकर मानवता की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि रक्तदान जैसी सेवाएं इंसानियत, प्रेम और एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करती हैं।
उन्होंने श्रद्धालुओं एवं रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सेवा का भाव किसी जाति, धर्म या वर्ग तक सीमित नहीं होता। जरूरतमंद की सहायता करना ही सच्ची मानव सेवा है। शिविर में बड़ी संख्या में संत निरंकारी मिशन के अनुयायी, सेवाभावी कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें सेवा कार्य के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग करना रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग जोहन निर्मलकर रोहित साहू राजेश प्रधान शैलेन्द्र साहू चंद्रहास साहू सरिता साहू रेखा साहू चंद्रकांत साहू लोमस ठाकुर कमलकिशोर ठाकुर रोशन प्रधान नंदकुमार निर्मलकर केशव सिन्हा दानेश्वर प्रसाद साहू कामता प्रसाद साहू का सहयोग रहा।
प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचना संजीत चक्रवर्ती ने दी।
