परस साहू बालोद
आरोपियों के विरूद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत किया गया कार्यवाही ।
कुल 40 पौव्वा देशी प्लेन शराब को किया गया जप्त ।
अवैध शराब व जुआ सट्टा बिक्री पर राजहरा पुलिस द्वारा किया जा रहा लगातार कार्यवाही ।
विवरण:- पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चैव्हाण के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना, नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा विकास पाटले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दल्लीराजहरा सुनील तिर्की के नेतृत्व में अवैध जुआ, सट्टा, शराब के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 21.09.2026 को एक व्यक्ति पर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है ।
प्रकरण (1). आरोपी दीनबंधु तारम पिता संतराम तारम उम्र 40 वर्ष साकिन बिटाल थाना राजहरा जिला बालोद (छ.ग.) द्वारा दिनांक 21.09.2026 को राजहरा शराब भट्ठी की ओर से अधिक मात्रा में शराब रखकर परिवहन करते भोयरटोला रेल्वे क्रासिंग की ओर जा रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाह के भोयरटोला रेल्वे क्रासिंग के पास घेरा बंदी किया जो पुलिस को देख कर भाग रहा था जिसे पुलिस द्वारा दौड़ाकर पकड़ने पर आरोपी तलाशी करने पर आरोपी के कब्जे से एक काला रंग के कपड़े का थैला मे 40 पौव्वा देशी प्लेन शराब शोले प्रत्येक मे 180 एम.एल. भरा हुआ सीलबंद कीमती 3200 रूपये के शराब को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया । आरोपी के विरूद्ध थाना राजहरा में अपराध क्रमांक 236/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया ।
