Skip to main content

PATRIKA24x7

BIG BREAKING NEWS सेवा संकल्प अभियान जिला पंचायत ने जारी किया निर्देश: 30 सितंबर को होगी दिशा समिति की महत्वपूर्ण बैठक 24 सितंबर तक मांगी गई 101 योजनाओं की रिपोर्ट।

परस साहू बालोद

जिले में केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न कल्याणकारी और विकास योजनाओं की समीक्षा के लिए जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की जा रही है। यह बैठक 30 सितंबर बुधवार को दोपहर 12 बजे सांसद (लोकसभा क्षेत्र कांकेर) एवं दिशा समिति के अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न होगी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी ने बैठक के सफल संचालन और योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट तैयार करने के संबंध में जिले के सभी कार्यालय प्रमुखों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

जानकारी जमा करने की अंतिम तिथि
सभी संबंधित विभागों को अपने विभाग से जुड़ी समस्त योजनाओं की अद्यतन जानकारी 24 सितंबर तक अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी।

प्रस्तुतीकरण का प्रारूप

हार्ड कॉपी की जानकारी ए-4 साइज आड़े फॉर्मेट में कुल 35 प्रतियों में प्रस्तुत करनी होगी। इसी तरह प्रस्तुतीकरण के लिए सॉफ्ट कॉपी पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन फॉर्मेट में जिला पंचायत कार्यालय को उपलब्ध करानी होगी।

बैठक में शामिल प्रमुख विभाग एवं 101 शासकीय योजनाएं

बैठक के दौरान जिले में संचालित 37 विभिन्न विभागों की कुल 101 प्रमुख योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की जाएगी।

प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि वे समय-सीमा का कड़ाई से पालन करते हुए सभी आंकड़े एवं रिपोर्ट समय पर जिला पंचायत कार्यालय में प्रस्तुत करें, ताकि जिले के विकास कार्यों की समीक्षा सुचारू रूप से की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!