परस साहू
गुण्डरदेही।
क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी मोहन लाल शहरे की अगुवाई में विगत वर्ष 2023 में ग्राम अरमरीकला के कृषकों के खेतों से मिट्टी नमूना एकत्र किया गया जिसका विश्लेषण कर मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण भी किया गया। ग्राम अरमरीकला में उक्त अभियान के अंतर्गत 220 कृषकों के खेतों से मिट्टी नमूनों का विश्लेषण कर मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण पूर्ण कर लिया गया है।
आज के विशेष कार्यक्रम में मृदा स्वास्थ्य की शपथ दिलाई गई जिसमें अनुशंसित मात्रा में रासायनिक उर्वरकों का उपयोग करना, भूजल का समुचित दोहन करना और पराली नहीं जलाने बाबत वचन लिया गया।
आज के कार्यक्रम में विशेष रुप से संबंधित ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी मोहन लाल शहरे, प्रभारी प्रबंधक यशवंत सार्वा, कृषकगण ईश्वर साहू, रामसिंग साहू, नीलकंठ साहू, दीनदयाल साहू, राजकुमार साहू एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहें।
मृदा स्वास्थ्य की शपथ
हम सभी किसान आज विश्व मृदा दिवस पर शपथ लेते है कि अपनी धरती को सहेज कर रखेंगे,अनुशसित मात्रा से अधिक उर्वरक का उपयोग नहीं करेगें,रासायनिक उर्वरकों को कम करते हुए जैविक खेती को बढ़ावा देगें,खेतों में पानी का समुचित दोहन करेगें, खेतों में पराली नहीं जलाएंगे और ऐसा करने वालों को भी रोकेगे,हम वचन लेते है कि मृदा के स्वास्थ के प्रति सभी को प्रेरित करेंगे और आने वाली पीढ़ी के लिए मृदा को सहेज कर रखेंगे। धरती माता की जय, जय जवान जय किसान

