परस साहू बालोद
बालोद। थाना सनौद पुलिस द्वारा मोटर सायकल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई मोटर सायकल बरामद की गई है।
बालोद ।पुलिस अधीक्षक किरण गंगा राम चौहान (भा.पु.से.)एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना के निर्देशन तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी गुरुर माया शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सनोद निरीक्षक सोन सिंह सोरी के नेतृत्व में थाना सनोद पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
प्रकरण का संक्षिप्त विवरण
थाना सनौद में अपराध क्रमांक 100/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। प्रार्थी दयानंद बंसोड़, पिता खीमाराम बंसोड़, उम्र 34 वर्ष, ग्राम बोहारा, थाना सनौद, जिला बालोद द्वारा दिनांक 02.09.2026 को थाना उपस्थित होकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 01.09.2026 को करीबन 12:30 बजे जो उसके मोटर सायकल बजाज पल्सर क्रमांक CG-07-AQ-5597 को ग्राम अरकार शराब दुकान से अज्ञात आरोपी द्वारा उक्त मोटरसाइकिल को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना सनोद में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पतासाजी की गई। आरोपी की पहचान प्रवीण कुमार गायकवाड़, पिता दशरथ गायकवाड़, उम्र 29 वर्ष, ग्राम गुडियारी, थाना जामगांव (आर.), जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) के रूप में हुई। आरोपी के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा मोटर सायकल बजाज पल्सर क्रमांक CG-07-AQ-5597 को चोरी कर अपने घर में छिपाकर रखना बताया गया।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी के बताए अनुसार उसके घर ग्राम गुडियारी ले जाकर गवाहों के समक्ष चोरी गई मोटर सायकल बजाज पल्सर क्रमांक CG-07-AQ-5597 को बरामद कर कब्जा पुलिस लिया गया। बरामद मोटर सायकल की अनुमानित कीमत लगभग ₹30,000/- है।
आरोपी गिरफ्तार ।
प्रकरण में अपराध घटित करना पाए जाने पर आरोपी प्रवीण कुमार गायकवाड़ को गिरफ्तार किया गया
थाना सनौद में अपराध क्रमांक 100/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण से संबंधित अन्य तथ्यों एवं साक्ष्यों की जांच करते हुए नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
कार्यवाही में भूमिका निरीक्षक सोन सिंह सोरी, सहायक उप निरीक्षक नंदलाल साहू, प्रधान आरक्षक हीरदे राम कोलियारा, आरक्षक टिकेश यादव , आरक्षक दमन वर्मा, आरक्षक टिकेंद्र सोरी की महत्वपूर्ण भूमिका रहा।
