Skip to main content

PATRIKA24x7

खबर की असर,,, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन पहुंचे बाढ़ प्रभावित वार्ड में,,, सामुदायिक भवन में प्रभावित लोगों के लिए नाश्ता भोजन के लिए व्यवस्था करायागया।,,, नुकसान हुए सामग्री का प्रकरण तैयार करने के निर्देश।

परस साहू बालोद

*गुंडरदेही में बाढ़प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण*

गुंडरदेही नगर पंचायत अंतर्गत नदिया पारा (दामाद पारा) में लगातार तीन दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है। वहां के लोगों के घरों में पानी भरने की जानकारी मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन, तहसीलदार,CMO कोमल ठाकुर, एवं उपाध्यक्ष विजय सोनकर मौके पर पहुंचे और बाढ़ प्रभावित घरों का निरीक्षण कर प्रभावित परिवारों से जानकारी ली।नगर पंचायत द्वारा प्रभावित लोगों के लिए रहने एवं भोजन की व्यवस्था भी कराई गई है।इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा कि लगभग 30–35 वर्षों में पहली बार इतनी अधिक मात्रा में बाढ़ का पानी घरों तक पहुंचा है। प्रभावित परिवारों के रहने और भोजन की व्यवस्था कराई गई है। साथ ही पटवारी को निर्देशित किया गया है कि बाढ़ से प्रभावित सभी मकानों का निरीक्षण कर क्षति का आकलन एवं विवरण तैयार करें, ताकि नियमानुसार जितनी क्षतिपूर्ति बनती है, उतना मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!