Skip to main content

PATRIKA24x7

गांधी जयंती पर चिखलाकसा में चला विशेष स्वच्छता अभियान स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के तहत जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने किया श्रमदान।

परस साहू बालोद

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के अंतर्गत नगर पंचायत चिखलाकसा में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति नागरिकों में जागरूकता बढ़ाना और स्वच्छ एवं सुंदर नगर के निर्माण में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन के साथ हुई। इसके बाद वार्ड क्रमांक 07 स्थित शिव मंदिर तालाब में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही अटल चैक एवं अटल परिसर में भी सफाई कार्य किया गया।

अभियान में नगर पंचायत अध्यक्ष कुंती देवांगन, उपाध्यक्ष राजू रावटे, पार्षद भीखी मसीया सहित नगर पंचायत के पार्षदगण एवं एल्डरमैन ने सक्रिय सहभागिता की। मुख्य नगर पालिका अधिकारी अरविंद नाथ योगी, सहायक ग्रेड-3 संतलाल गहरवार, पीआईयू महेंद्र साहू, स्वच्छता प्रभारी सन्नी चैधरी, राजेंद्र साहू, योगेश दुबे, राकेश साहू सहित नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्वच्छता दल भी अभियान में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों और स्वच्छता दल ने श्रमदान करते हुए सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की। इस अवसर पर स्वच्छता बनाए रखने, सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने तथा नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया। अभियान के माध्यम से नागरिकों से स्वच्छता कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील भी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!