परस साहू बालोद
नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक सेवा 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम ग्राम हरनसिंघी के आंगनवाड़ी में आयोजित किया गया जिसमें अतिथि के रूप में हेमलता देशलहरा और कौशल किशोर साहू द्वय जनपद सदस्य, ग्राम पंचायत कसौंदा के सरपंच जितेंद्र चंद्राकर एवं किशन लाल साहू प्रधानपाठक प्राथमिक शाला हरनसिंघी शामिल रहे और उन्होंने मिलकर सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किये।
सभी अतिथियों ने क्रमशः महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृवंदन योजना, स्वास्थ्य जांच, सामुदायिक कार्यक्रम के अंतर्गत गोद भराई, अन्नप्राशन तथा पोषण और स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी विचार ग्राम की उपस्थित सभी माताओं को प्रदान किये। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नागेश्वरी चतुर्वेदी ने उपस्थित धात्री और गर्भवती माताओं को बौद्धिक विकास संबंधी खेल गतिविधियां कराई जो कि उनके स्वास्थ्यगत दृष्टिकोण से बहुत ही लाभकारी होगी। पंच सीमा देशलहरा ने महतारी वंदन से प्राप्त राशि की सदुपयोगिता की जानकारी प्रदान करते हुए देश की प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री महोदय का आभार किये।
आज की इस गरिमामयी कार्यक्रम में पंच भूषण साहू, ओम साहू, मितानिन चमेली नागवंशी, मीनाक्षी, पायल बंजारे, लोकेश्वरी कश्यप,भारती बंजारे, लक्ष्मी नेताम, सावित्री इत्यादि बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाए हैं।
