Skip to main content

PATRIKA24x7

*महेन्द्र साहू को मिला मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण उत्कृष्ट प्रधानपाठक का सम्मान।*

परस साहू बालोद
=========================
प्राथमिक शाला भरदाखुर्द विकासखंड गुण्डरदेही के प्रधानपाठक महेन्द्र कुमार साहू संभाग स्तरीय मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण उत्कृष्ट प्रधानपाठक 2026 से सम्मानित हुए। यह सम्मान समारोह खालसा पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल दुर्ग के सभागार में आयोजित किया गया। महेन्द्र साहू द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों,शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार,कर्तव्यनिष्ठता के लिए छत्तीसगढ़ शासन शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव जी एवं संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर के करकमलों से उत्कृष्ट प्रधानपाठक का सम्मान प्राप्त हुआ।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रद्धा ठाकुर, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी खेमराज साहू विकासखंड स्रोत समन्वयक अभिनव ठाकुर ने प्रधान पाठक महेन्द्र कुमार साहू द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। ग्राम पंचायत भरदाखुर्द के सरपंच रंजना पवार, पूर्व सरपंच राजकुमारी साहू, कमलकान्त सिन्हा, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चन्द्रभान मेश्राम,पूर्व जनपद उपाध्यक्ष हेमन्त साहू, पूर्व जनपद सदस्य निर्मला साहू, संकुल प्राचार्य बिसेन कुमार मेश्राम, संकुल समन्वयक जितेन्द्र साहू, विकास कोसरे, लक्ष्मीनारायण साहू,किशन साहू,राजकुमार साहू, देवेन्द्र हरमुख,प्रधान पाठक पूनम खोबरागड़े,लीलांजना पटेल,दिलीप कुमार साहू,सोनल सिंह, रामकुमारी देशमुख,धनेश साहू, छबिलाल साहू,शिक्षक पूर्णिमा देशमुख,पुष्पेन्द्र देशमुख,अर्चना रजक,ज्योति देवांगन,ओमप्रकाश निर्मल ने बधाई संदेश दिया।

*प्रधान पाठक महेन्द्र कुमार साहू द्वारा किए गए कार्य एवम् उपलब्धि* 👇

👉🏿 शास प्राथ शाला भरदाखुर्द में सामुदायिक सहभागिता से शिक्षण कक्षों तथा शाला की बाहरी दीवारों पर बच्चों को आनंदमयी एवं रोचक शिक्षा प्रदान करने तथा बच्चों के पठन कौशल को विकसित करने हेतु प्रिंटरिच वातावरण का निर्माण गया।

👉🏿 शिक्षा को रुचिकर एवं बच्चों को तकनीकी शिक्षा की ओर अग्रसर करने हेतु शिक्षकों के सहयोग तथा सामुदायिक सहभागिता से स्मार्ट क्लास शुभारंभ किया गया।

👉🏿 अनियमित बच्चों के पालक से सम्पर्क कर शाला की मुख्य धारा से बच्चों को जोड़ना।

👉🏿 शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न नवाचार जिसमें बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास हेतु स्थानीय सामग्रियों का उपयोग करते हुए खेल-खेल में शिक्षा प्रदान किया जाता है। जिससे बच्चों का मन शाला में लगा रहता है।

👉🏿 ईको क्लब के तहत पर्यावरण संरक्षण की दिशा में वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है।आम,नीम,पीपल,बरगद, गुलमोहर,करंज, कटहल,अमरूद,आँवला आदि पौधे भी रोपे गए हैं, इनमें से कुछ पौधे पेड़ बनकर छाया एवं फल प्रदान कर रहे हैं तथा शेष पौधे सुरक्षित रूप से विकसित हो रहे हैं। गर्मी के मौसम में पौधे सूख ना जाए इस हेतु उनकी देखभाल व पानी भी सींचते हैं।

👉🏿 शास प्राथ शाला भरदाखुर्द को विकासखंड स्तरीय टी एल एम निर्माण कार्यशाला 2023 में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

👉🏿 बच्चों के पठन कौशल हेतु बाल कविता का निर्माण तथा बच्चों के लिए प्रेरणास्पद रचनाएँ भी लिखते हैं। यूएसएआईडी, समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ शासन,राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् छत्तीसगढ़,रूम टू रीड के तत्वाधान में इनकी रचना *मेंढक और साँप* को पुस्तकालय पुस्तक में स्थान मिला जो चौदह भाषा में अनुवादित है जो कि छत्तीसगढ़ के सभी प्राथमिक विद्यालयों में भेजा गया है।

👉🏿 पठन का महोत्सव अनुभव एवं उपलब्धियों का संगम समारोह 2024 सर्किट हाउस रायपुर में बाल कविता लेखन *मेंढक और साँप* के लिए सम्मान प्राप्त हुआ।

👉🏿 कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा जिला बालोद एवं सुनील चंद्रवंशी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बालोद के करकमलों से प्राथमिक शाला भरदाखुर्द को उत्कृष्ट विद्यालय 2025 का सम्मान प्राप्त हुआ।

👉🏿 प्रधान पाठक महेन्द्र साहू को वर्ष 2025 में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए जिला शिक्षा अधिकारी जिला बालोद द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान प्रदान किया गया।

👉🏿 16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2025 के अवसर पर सुनील कुमार चंद्रवंशी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बालोद के करकमलों से उत्कृष्ट एस आई आर सुपरवाइजर का सम्मान प्राप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!