Skip to main content

PATRIKA24x7

झग्गर देवांगन प्रधानपाठक मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण* *सम्मान से सम्मानित* शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कांदुल शिक्षक रवि साहू बौद्धिकभारत बालोद।

परस साहू बालोद

संभाग स्तरीय मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण सम्मान 2026 का आयोजन खालसा पब्लिक स्कूल दुर्ग में किया गया जिसके मुख्य अतिथि गजेंद्र यादव जी स्कूल शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ के अलावा जेडी के व्ही राव ,एवं जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग उपस्थित रहे इस कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांदुल में पदस्थ प्रधानपाठक झग्गर देवांगन को सम्मानित किया गया जो कि विद्यालय परिवार और ग्राम के लिए बेहद गौरव का विषय है।

विदित हो कि देवांगन ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है जिसमें 2006 में तत्कालीन जिलाधीश सुब्रत साहू द्वारा शिक्षक दिवस में सम्मान किया गया था तथा इसी सत्र में राष्ट्रीय स्तर पर भोपाल में आयोजित बालरंग कार्यक्रम में धनोरा के छात्रों के साथ छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया। सत्र 2009 में आपने सीसीआरटी प्रशिक्षण गुवाहाटी में लिया तथा रिफ्रेशर कोर्स 2014 में हैदराबाद में लेकर विद्यालय को गौरवान्वित किया जिसका लाभ अध्ययनरत विद्यार्थियों को मिला। सत्र 2011 लिटिया में आयोजित जिला रेडक्रास कार्यक्रम में अपना उल्लेखनीय योगदान दिया। सत्र 2023 में रेडक्रास सोसायटी ने गणतंत्र दिवस जिला बालोद में आपको कोरोना जागरूकता हेतु किये गये विशेष कार्य के लिए सम्मानित किया।

सत्र 2024 में भारती विश्वविद्यालय पुलगांव में राज्यस्तरीय रेडक्रास जम्बूरी में विभिन्न प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका अदा किया इतना ही नहीं आपने अपने विद्यालय से राष्ट्रीय स्तर पर टेबल टेनिस हेतु प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को चयनित होने में अपना योगदान देकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाया है। अब तक देवांगन ने 22 बार रक्तदान करके जरूरतमंदों को नवजीवन प्रदान किया है इस प्रकार एक लंबा सफर और उपलब्धियों से आपने शिक्षा जगत को गौरवान्वित किया है

इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ विनीता सिंह, समस्त व्याख्याता गण ,स्टाफ के केपी साहू, नीता साहू, सुमन देवांगन, दीपिका देवांगन तथा सरपंच पदुमलाल साहू ,एवं शाला प्रबंधन विकास समिति के सदस्यों ने बधाई दिया। वहीं इस सम्मान के लिए विकासखंड से चयनित करने के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रद्धा ठाकुर, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी खेमराज साहू एवं संकुल समन्वयक खालिद मोहम्मद का देवांगन ने आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!