परस साहू बालोद
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिव्या उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान पूरी तत्परता से संचालित किया जा रहा है।
अभियान के तहत भावी व नए युवा मतदाताओं को जोड़ने हेतु शैक्षणिक संस्थानों में सघन गतिविधियां जारी हैं। इसी कड़ी में आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोरर तथा शासकीय बुनियादी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालोद में 17़ एवं 18 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं को चिन्हित कर फॉर्म-6 का वितरण किया गया। शिक्षकों एवं बीएलओ द्वारा विद्यार्थियों को लोकतंत्र में वोट के महत्व की जानकारी देते हुए मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने हेतु प्रेरित किया गया।
पात्र नागरिक बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन अथवा भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल https://voters.eci.gov.in व ईसीआई नेट मोबाइल ऐप के जरिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने सभी पात्र युवाओं से समय-सीमा में पंजीकरण कराने की अपील की है।
