Skip to main content

PATRIKA24x7

*भाजपा कार्यकर्ता सिपाही की तरह मैदान में, कोई देश को कमजोर और झुका नहीं सकता : उप मुख्यमंत्री अरुण साव।*

परस साहु बालोद

*विदेशी ताकतों के इशारे पर देश को कमजोर करने की कोशिश कर रही कांग्रेस : उप मुख्यमंत्री अरुण साव*

*मोदी कहीं नहीं जाएंगे, 140 करोड़ देशवासियों का आशीर्वाद प्रधानमंत्री के साथ, भारत को बनाएंगे विकसित : डिप्टी सीएम अरुण साव*

उत्तर बस्तर कांकेर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज उत्तर बस्तर कांकेर में भाजपा कार्यकर्ता साथियों के साथ लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा निकालकर लोगों को कांग्रेस के दुष्प्रचार से दूर रहने जागरूक किया। साव ने सभा को संबोधित कर कहा कि, लंबे समय से कई राज्यों में सत्ता से बाहर कांग्रेस अब विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश की छवि और लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इस रवैये के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर वास्तविकता रख रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री ने एसआईआर को लेकर कांग्रेस के विरोध पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश में अब तक 12 बार एसआईआर हो चुकी है, जिनमें 10 बार कांग्रेस की सरकार रही है। उस समय कांग्रेस ने कोई आपत्ति नहीं जताई, लेकिन आज विरोध कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस एसआईआर के विरोध की आड़ में घुसपैठियों को बचाना चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार में घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। 140 करोड़ देशवासियों का आशीर्वाद प्रधानमंत्री मोदी के साथ है।

साव ने कहा कि कांग्रेस लगातार वोट चोरी के आरोप लगाकर झूठे नैरेटिव गढ़ने और जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। कई राज्यों में कांग्रेस 30 वर्षों से अधिक समय से सत्ता से बाहर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आत्ममंथन करना चाहिए कि जनता का विश्वास हासिल करने में वह क्यों नाकाम रही है।

 साव ने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गरीबों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। 39 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। इसका कांग्रेस को दर्द है। गांधी परिवार जनता को गरीब बनाए रखना चाहता है, इसलिए उन्हें मोदी सरकार पसंद नहीं है। एक गरीब मां का बेटा प्रधानमंत्री बन गया, यह गांधी परिवार को रास नहीं आ रहा है। ये देश को कैसे विकसित बना सकता है, इसका दर्द है।

साव ने कहा कि, कांग्रेस नेता विदेशी इशारों में देश को कमजोर कर रहे हैं। भीड़तंत्र के जरिए अराजकता पैदा करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन ये याद रखे भाजपा कार्यकर्ता सिपाही की तरह मैदान में डटे हैं, जब तक भाजपा है, कोई देश को कमजोर और झुका नहीं सकता। विकसित भारत बनाने करोड़ों कार्यकर्ता जी जान लगाकर मोदी जी के साथ मजबूती से खड़े हैं। इसलिए मोदी जी कहीं नहीं जाएंगे। देश विरोधी ताकतों को देश छोड़कर जाना पड़ेगा।

इस पदयात्रा में मा. सांसद भोजराज नाग, विधायक विक्रम उसेंडी, विधायक आशाराम नेताम, भाजपा जिला अध्यक्ष महेश जैन, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू, पूर्व सांसद मोहन मांडवी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया , राज्य हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष शालिनी राजपूत जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी , जिला पंचायत उपाध्यक्ष तारा ठाकुर ,नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक, युवा मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र नाग, पूर्व विधायक सुमित्रा मार्केले, शिशुपाल सोरी, दिलीप जायसवाल, राजा पांडेय, जितेंद्र मरकाम जी, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!