Skip to main content

PATRIKA24x7

*किसानों के हित में भाजपा सरकार का ऐतिहासिक फैसला–अभिषेक शुक्ला।*

परस साहु बालोद

— *कम पैदावार के बावजूद किसानों को मिलेगा पूरा हक-प्रति एकड़ 13,839 रुपये तक बोनस देगी साय सरकार-*

भारतीय जनता पार्टी के बिलासपुर संभाग सहप्रभारी एवं बालोद जिलापंचायत के पूर्व सभापति अभिषेक शुक्ला ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा किसानों के हित में की गई महत्वपूर्ण घोषणा का स्वागत करते हुए प्रदेश भाजपा सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला ने कहा कि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने वादा किया था कि प्रदेश में सरकार बनने पर किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार बनने के तत्काल बाद इस घोषणा पर अमल करते हुए आदेश जारी किया गया, जिसका लाभ लगातार किसानों को मिल रहा है।
*10 से 15 क्विंटल पैदावार वाले किसानों को मिलेगी बड़ी राहत*
श्री शुक्ला ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अब एक और ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए उन किसानों को भी राहत देने की घोषणा की है, जिनकी प्रति एकड़ धान की पैदावार 10 से 15 क्विंटल के बीच होती है। अब ऐसे किसानों को भी 21 क्विंटल प्रति एकड़ के निर्धारित मानक के अनुरूप अंतर की राशि प्रदान की जाएगी। इस निर्णय के तहत किसानों को 659 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अंतर की राशि मिलेगी, जिससे 21 क्विंटल के मानक के हिसाब से प्रति एकड़ अधिकतम 13,839 रुपये का सीधा लाभ होगा।
*प्रदेश भर के किसानों में खुशी की लहर* l
भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला ने कहा ने कहा कि यह निर्णय सरकार की किसान हितैषी सोच और अन्नदाताओं के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस घोषणा से प्रदेश के किसानों में भारी उत्साह है और विभिन्न क्षेत्रों में अन्नदाता मिठाई बांटकर व आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश के समस्त किसान भाइयों की ओर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हृदय से धन्यवाद करते हुए उम्मीद जताई कि सरकार आगे भी किसानों की समृद्धि और आर्थिक मजबूती के लिए इसी तरह ठोस कदम उठाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!