Skip to main content

PATRIKA24x7

राज्यपाल रमेन डेका ने शहीद के परिजनों को किया सम्मानित।

परस साहू

गुण्डरदेही।

गुण्डरदेही कांकेर सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर संचालनालय सैनिक कल्याण छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा राजभवन सभागार में राज्यपाल रमेन डेका की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिले के शहीद सिपाही गणेशराम की माता जागेश्वरी, शहीद सूबेदार मेजर हरीराम की पत्नी कुंती तारम और शहीद नायक मोतीराम की पत्नी पद्मावती आंचले को शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर संचालक ब्रिगेडियर विवेक शर्मा व्ही.एस.एम. (से.नि.) द्वारा जिले की वीर माता और वीर नारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!